Ghaziabad News : अल्फा क्रिकेट अकैडमी ने एसीएस को 356 रन से रौंदा
भारत
RP Raghuvanshi
09 Jun 2022 05:14 PM
Ghaziabad : गाजियाबादः काव्य तेवतिया ने शानदार दोहरे शतक लगाकरे अल्फा क्रिकेट अकैडमी कोे पहले एकेसीए मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 16 में बुधवार को जीत दिला दी। टीम ने एसीएस गाजियाबाद को 356 रन से रौंद दिया। अल्फा क्रिकेट अकैडमी के 401 रन के जवाब में एसीएस गाजियाबाद 14 ओवर में आठ विकेट पर 45 रन ही बना पाया। टीम के दो बल्लेबाज चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी करने नहीं आए। एकेसीए क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर अल्फा क्रिकेट अकैडमी ने पहले बल्लेबाजी की व निर्धारित 40 ओवर में 401 रन का विशाल स्कोर बना डाला दिया। काव्य तेवतिया ने 129 गेंद पर नाबाद 214 रन ठौंके। आदित्य ने 48 गेंद पर 80 रन का योगदान दिया। अरिहंत ने पांच विकेट लिए। जवाब में एसीएस गाजियाबाद 14 ओवर में 45 रन ही बना पाया। दो बल्लेबाजों ने चोट लगने के कारण बल्लेबाजी नहीं की। टीम के कृष शर्मा 14 रन व धु्रव 11 रन ही दहाई का आंकडा छू पाए। यश त्यागी ने पांच विकेट लिए। काव्य तेवतिया को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।