दीपावली पर रहें सावधान, मिठाई की दुकान पर छापेमारी
Ghaziabad News
भारत
RP Raghuvanshi
05 Oct 2023 06:17 PM
भारत
RP Raghuvanshi
05 Oct 2023 06:17 PM
Ghaziabad News गाजियाबाद (चेतना मंच)। हर साल की तरह त्योहारों के समय खाद्य सुरक्षा विभाग की सक्रियता बढ़ जाती है। इन्हीं त्योहारों की श्रृंखला में दीपावली नजदीक है और खानपान के शौकीनों का रुझान बढ़ना भी स्वाभाविक है। अगर आप भी देसी घी से बनी मिठाईयां खाने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि आप की मिठाई में मिलावट हो सकती है। मिठाई की दुकानों में देसी घी और मावा आदि से बनी मिठाइयों में अधिकतर मिलावट पाया जाता है। अभी एक मिठाई की दुकान जो गाजियाबाद के लोनी में है कि शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा छापेमारी की गई है और मिठाई बनाने में इस्तेमाल देसी घी के सैंपल लिए गए हैं। अब खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए सैंपल की जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो पायेगी कि मिठाई मानक के अनुरूप थी या नहीं।
खाद्य विभाग की टीम ने की छापेमारी
शिकायत के बाद गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र दो नंबर पर स्थित सुनहरी लाल रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार मिलावट की शिकायत सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने यहां पहुंचकर और यहां बेची जा रही देसी घी से बनी पतीसे की मिठाई और मिठाई बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली देशी घी का सैम्पल लिया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी मीडिया के सामने इस मामले में ज्यादा कुछ बोलने से बचते हुए नजर आए। वहीं मौके पर पहुंचे खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी के अनुसार 15 दिन बाद रिपोर्ट आएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
Ghaziabad News
रेस्टोरेंट के संचालक ने बताया
दूसरी ओर सुनहरी लाल रेस्टोरेंट के संचालक ने बताया कि वह शुद्ध देसी घी की मिठाइयों के विक्रेता है। आज इनकी दुकान की मिठाई शुद्धता को चेक करने फूड सुरक्षा विभाग की टीम पहुंची थी। टीम ने मिठाई और देसी घी के सैंपल यहां से एकत्र किए हैं। जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी और हमारे दुकान की शुद्धता सबके सामने होगी। शुद्धता और विश्वसनीयता है हमारे दुकान की पहचान है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।