बिग ब्रेकिंग : गाजियाबाद के हॉस्टल से गायब हुई तीन छात्राएं, पुलिस अलर्ट
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:03 AM
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर ये है कि गाजियाबाद के एक हॉस्टल से तीन छात्राएं गायब हो गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात तीनों हॉस्टल में मौजूद थी और अपने-अपने कमरे में सोई थी लेकिन मंगलवार सुबह वो अपने कमरे में नहां थी। मामले की जानकारी मिलते ही गाजियाबाद पुलिस अलर्ट हो गई है और तीनों छात्राओं की तलाश जारी कर दी है।
हॉस्टल से गायब हुई तीन छात्राएं
ये पूरा मामला गाजियाबाद के कस्तूरबा स्कूल के हॉस्टल का बताया जा रहा है। जहां तीन छात्राओं के गायब होने से हडकंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक छात्राएं रात के समय अपने कमरे में सोई थी लेकिन मंगलवार सुबह वो कमरे से गायब थी। इस घटना के बाद लोगों ने हॉस्टल की सुरक्षा पर तरह-तरह के सवाल दाग दिए हैं।
पुलिस एक्शन में
फिलहाल पुलिस ने छात्राओं के नाम-पते दर्ज कर लिए हैं और उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। साथ ही हॉस्टल के बाहर लगे सीसीटीवी को खंगालने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि पुलिस ने लापता छात्राओं को ढूंढ़ने के लिए टीम लगा दी है और स्कूल के स्टाफ से लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं छात्राएं हॉस्टल से क्यों गई ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। Ghaziabad News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।