Ghaziabad News: बड़ी खबर: डाक्टरों ने किया चमत्कार, 6 गोली लगी थी फिर भी बचा ली जान
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:23 AM
Ghaziabad News: यह खबर उस कहावत को चरितार्थ करती है जिसमें कहा जाता है कि ‘‘डाक्टर दूसरा भगवान होता है’’ भगवान तो हमें पैदा करता है लेकिन जीवन के दौरान आने वाली किसी भी बीमारी व दुर्घटना के दौरान डाक्टर इंसान की जान बचाते हैं। इसी प्रकार का एक काम किया है गाजियाबाद शहर में स्थित यशोदा अस्पताल के डाक्टरों ने।
6 गोली लगने के बाद भी बचा ली जान
Ghaziabad News: गांव पावला बेगमाबाद, बागपत के रहने (45 वर्षीय) राजकुमार को 6 जुलाई की रात यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी में इमरजेंसी में गम्भीर हालत में लाया गया था।ज्यादा खून बह जाने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत ऑपरेशन थिएटर में लिया और सभी जरूरी विशेषज्ञ डॉक्टर्स को रात में ही बुला कर उनका ऑपरेशन कर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। उसके बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। राजकुमार को जांघ, छाती,पेट, रीढ़ की हड्डी और जबड़े में गोली लगी थी।
जांघ, छाती,पेट, रीढ़ की हड्डी और जबड़े में गोली लगी थी
डाक्टरों ने राजकुमार का दूसरा ऑपरेशन किया जिसमें शरीर में अति संवेदनशील जगहों पर लगी हुई गोलियो से संबंधित इलाज के लिए ऑपरेशन विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुभवी टीम शामिल थी जिसमें न्यूरोसर्जन डॉक्टर अमित सिंह मलिक एवं डॉक्टर दिव्य ज्योति, यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर कुलदीप अग्रवाल, पेट एवं लिवर सर्जन डॉक्टर संजय सिंह नेगी, हृदय रोग सर्जन डॉक्टर आयुष गोयल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर देवेंद्र दवे और डॉक्टर अवनीत सिंह सिसोदिया एवं प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर मनोज बंसल शामिल थे। डाक्टरों की कोशिश रंग लाई है। राजकुमार स्वास्थ्यलाभ लेने के बाद यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी से छुट्टी कर दी गई है ।
Ghaziabad News: हॉस्पिटल से मिली छुट्टी
डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे में कि जब 6 गोली लगी हों किसी मरीज को बचाना बहुत ही मुश्किल होता है क्योंकि यह सभी गोलियां बहुत ही नाजुक एवं संवेदनशील स्थानों पर लगी थी।
हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ पी एन अरोड़ा ने डॉक्टरों की टीम को बधाई देते हुए समस्त नर्सिंग टीम की भी प्रशंसा की।