चंद्रयान-3 की सफलता में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉक्टर विनोद कुमार कौशिक का ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:21 PM
सार
Ghaziabad News मीना कौशिक। चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण में Director Promotions in Space ISRO डॉक्टर विनोद कुमार कौशिक का आज गाजियाबाद के इंदिरापुरम जे.के.जी इंटरनेशनल स्कूल में ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। डॉ विनोद कुमार कौशिक ने कहा कि चंद्रयान तीन की सफलता ने भारत का नाम विश्व स्तर पर विज्ञान की दुनिया में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित कर दिया है और आज हमें भारत ही नहीं विश्व के अनेक कोनो से शुभकामनाएं मिल रही है और यह हमारे लिए गौरव की क्षण है और निश्चित तौर पर आगे आने वाली युवा प्रतिभाओं में चंद्रयान-3 की सफलता से ऊर्जा का जोश पैदा हुआ है। चंद्रयान तीन की सफलता से युवा प्रतिभाओं को विज्ञान की दुनिया में नए-नए अन्वेषण करने की प्रेरणा मिलेगी।
विस्तार
Aditya L1 Mission के साथ सूर्य पर अपनी सफलता को लेकर विश्व में भारत का नाम करेगे
चंद्रयान-3 की सफलता के साथ ही अब हम जल्दी ही सूर्य मिशन की सफलता में आदित्य वन के साथ सूर्य पर अपनी सफलता को लेकर विश्व में भारत का नाम करेगे। डॉ विनोद ने कहा सफलता ने इसरो के वैज्ञानिकों को एक अलग पहचान दी है और यह हमारे लिए खुशी के पल हैं।कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा द्वारा ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल दत्त शर्मा, वरिष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष जे के गॉड, एवं राष्ट्रीय मंत्र महामंत्री हरि ओम शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस मौके पर जेके गॉड ने कहा डॉक्टर विनोद कुमार कौशिक कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलता से पहुंचने में इसरो प्रमोशंस के निदेशक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डॉक्टर विनोद कुमार न सिर्फ ब्राह्मण समाज का बल्कि पूरे भारत का गौरव है । उन्होंने विश्व पटल पर चंद्रयान-3 की सफलता के लिए अपनी उल्लेखनीय योगदान से हमारा गौरव बढ़ाया है। इसरो के सभी वैज्ञानिकों को जिन्होंने चंद्रयान-3 को अपनी कड़ी मेहनत और दिन-रात तपस्या के बल पर सफलता पूर्वक चंद्रमा को हिंदुस्तान के लिए मुट्ठी में लिया उसके लिए पूरा हिंदुस्तान डॉक्टर विनोद कौशिक के सभी वैज्ञानिकों का अभिनंदन करता है।
जेके गॉड ने कहा कि यह आज हमारा सौभाग्य है कि चंद्रयान-3 की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान वाले डॉक्टर विनोद कुमार कौशिक का सम्मान करने का हमें गौरव प्राप्त हुआ है और सबसे बड़ी बात यह है कि जिस तरह आज सफल मिशन सूर्य लॉन्चिंग हुआ और हम जल्द ही सूर्य के खजाने पर नई-नई अन्वेषण कर पाएंगे। इस सब का पूरा श्रेय हमारे इसरो के वैज्ञानिक को जाता है। जिन्होंने विश्व इतिहास में चंद्रयान 3 के जरिए चंद्रमा को मुट्ठी में लेकर स्वर्ण अक्षरों में भारत का नाम इतिहास में अंकित कर दिया है।
Ghaziabad News
युवा वैज्ञानिको को मिलेगी प्रेरणा
इस मौके पर भाजपा नेता गाजियाबाद इंदिरापुरम से सुनील शर्मा ने विनोद कुमार कौशिक को फूल गुलदस्ते और माला पहनकर सम्मानित किया। ब्राह्मण समाज के प्रमुख राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गोपाल दत्त शर्मा ने कहा डॉक्टर विनोद कुमार कौशिक का इसरो के माध्यम से चंद्रयान की सफलता में उल्लेखनीय योगदान हम सभी के लिए अभिनंदन और गर्व का प्रतीक है और आज हर बच्चा विज्ञान की दुनिया में कदम रखने के लिए उत्साहित है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा के सुनील शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के अलावा तमाम ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मौजूद थे। इस मौके पर जीकेजी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने भी डॉ विनोद कुमार कौशिक से संवाद किया और तमाम कौतूहल पूर्ण प्रश्न पूछे।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।