Ghaziabad News: ओमिक्रोन से मुकाबले के लिए इम्युनिटी मजबूत बनाये: प्रो.करुणा
भारत
चेतना मंच
19 Jan 2022 04:46 PM
Ghaziabad News : गाजियाबाद । केन्द्रीय आर्य युवक परिषद (Central Arya Yuva Parishad) के तत्वावधान में ‘ओमिक्रोन (Omicron) महामारी में पोषण विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।मुख्य वक्ता प्रो.करुणा चांदना ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर से मुकाबले के लिए हमें अपनी इम्युनिटी मजबूत करना बहुत आवश्यक है। कोविड महामारी की दूसरी लहर के जानलेवा प्रभावों ने हमें इतना संवेदनशील बना दिया है और अब तीसरी लहर ओमिक्रोन वेरिएंट के नाम से आ चुकी है। ऐसे में अधिक समय बर्बाद ना करते हुए शरीर को मजबूत बनाएं तथा प्रभावशाली ढंग से वायरस से लडऩे के लिए कमर कस लें तभी हम महामारी से निजात पा सकते हैं।
हालांकि कोविड से जूझना इतना आसान नहीं है लेकिन अगर समय रहते आहार में बदलाव संतुलित आहार पौष्टिक आहार लिया जाए तो इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है। जैसा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के समय रोगियों की फेफड़े हृदय एवं श्वसन प्रणाली बहुत अधिक प्रभावित हुई थी इसलिए अब सब डरे हुए हैं और किसी भी कीमत पर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए तत्पर हैं क्योंकि इम्युनिटी शरीर की बिगड़ती स्थिति को पुन: जीवित करती है तथा शारीरिक तंत्र को वायरस से लडऩे में मदद करती है।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि शरद ऋतु में पाचन शक्ति अच्छी होती है यदि पोषक आहार लेंगे तो इम्युनिटी मजबूत कर रोगों से बचाव कर सकते हैं। मुख्य अतिथि रविन्द्र आर्य व राजेश मेहंदीरत्ता ने भी स्वास्थ्य रक्षा पर बल दिया।