Ghaziabad News : डीपीएसजी मेरठ रोड के बच्चों ने अपने पदों की शपथ ली
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:37 PM
Ghaziabad : गाजियाबादः मेरठ रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजि़याबाद में बुधवार को अलंकरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्कूल की छात्र समिति के नए पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को जो नई जिम्मेदारी मिली है, वह आने वाले समय में समाज में बडी भूमिका का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस प्रकार की जिम्मेदारी मिलने से छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बढता है और वे हर प्रकार की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार होते हैं, जिससे सफलता का द्वार भी खुलता है। प्रधानाचार्य संगीता मुखर्जी रॉय ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं को पद मिले हैं, उन्हें पद की गरिमा को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा। अपनी इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पूरा करना होगा।