Ghaziabad News : रोजबैल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने डांस व फूड पार्टी का आनंद लिया
भारत
RP Raghuvanshi
01 Jun 2022 04:43 PM
Ghaziabad: गाजियाबादः विजयनगर स्थित रोजबैल पब्लिक स्कूल में डांस व फूड पार्टी का आयोजन किया गया। स्कूल के बच्चों ने अपने डांस से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद भी उन्होंने लिया। डांस व फूड पार्टी का उदघाटन स्कूल के डायरेक्टर बलप्रीत सिंह व प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने किया। उन्होंने बताया कि डांस व फूड पार्टी की थीम यैलो रखी गई थी। बच्चे घर से यैलो कपडे पहनकर आए और पुलाव, डोकला आदि व्यंजन लेकर आए। बच्चों ने पहले डांस कर अपनी प्रतिभा दिखाई व उसके बाद घर से बनाकर लाए व्यंजनों का सामूहिक रूप से आनंद लिया। उन्होंने बताया कि बच्चे गर्मियों की छुटिटयों से पहले स्कूल में अपने दोस्तों के साथ पूरी तरह से इंजाॅय कर सकें, इस उददेश्य से ही डांस व फूड पार्टी का आयोजन किया गया।