Ghaziabad News : रोजबैल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने वाटर पार्क में पानी के साथ की अठखेलियां
भारत
RP Raghuvanshi
25 May 2022 03:45 PM
Ghaziabad: गाजियाबादः विजयनगर स्थित रोजबैल पब्लिक स्कूल के बच्चे दो दिन के वाटर पार्क (Drizzling Land Meerut Road Ghaziabad) टूर पर गए। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने पूरा इंजॉय किया व पानी के साथ अठखेलियां कर गर्मी को भी मात दी। स्कूल के डायरेक्टर बलप्रीत सिंह व प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने बताया कि इन दिनों भीषण गर्मी पड रही है। ऐसे में आउटडोर एक्टिविटीज नहीें हो पा रही हैं। इसका बच्चों के स्वास्थ्य पर असर ना पडेए इसी के चलते बच्चों से ऐसी एक्टिविटीज कराई जा रही है कि जिससे बच्चे गर्मी व धूप से भी बच रहें और खुद को फिट रख सकें। दो दिन का वाटर पार्क टूर इसी का हिस्सा था। वाटर पार्क के टूर पर जहां बच्चों ने पूरा इंजॉय किया। टूर पर कक्षा दो से कक्षा 10 तक के बच्चे गएए जहां उन्होंने दो दिन तक वाटर पार्क का आनंद लिया और गर्मी को मात देने के साथ पानी के अंदर विभिन्न एक्टिविटीज कर अपनी प्रतिभा भी दिखाई।