Ghaziabad News : सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल के बच्चों ने लिखी प्रधानमंत्री को चिट्ठी
Children of Silver Line Prestige School write a letter to the Prime Minister
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:02 AM
Ghaziabad News :गाजियाबाद । सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल की डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. माला कपूर की प्रेरणा पाकर स्कूल के सैंकड़ों बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम चिट्ठी लिखी है। अधिकांश बच्चों ने प्रधानमंत्री को जहां दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं कई छात्रों ने स्कूलों में पारंपरिक खेल लागू करने की अनिवार्यता के लिए उनका आभार जताया है। बच्चों की ओर से प्रधानमंत्री को लिखी चिट्टियां अध्यापिका मंजू कौशिक की अगुवाई में कवि नगर डाकघर जाकर पोस्ट मास्टर पंचदेव को सौंपी गई हैं।
Ghaziabad News :
डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. माला कपूर ने बताया कि संचार क्रांति के आधुनिक दौर ने हमें चिट्ठियों की दुनिया से बाहर कर दिया है। बच्चे तो इस दुनिया से बिल्कुल अनजान हैं। जबकि चि_ी लिखना एक कौशल है। बच्चों की जिंदगी और समाज से चिट्ठी तेजी से लुप्त होती जा रही हैं। इस वैश्विक परंपरा को जिंदा रखने के लिए ही सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल की ओर से दीपावली के अवसर पर यह मुहिम शुरू की गई है। जो भविष्य में भी जारी रहेगी। उप-प्रधानाचार्य उमा नवानी ने कहा कि इस मुहिम के पहले चरण में 300 से अधिक बच्चों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। इन बच्चों में विशेष रूप से माही, मान्या, सुफल, भुवी, सुशांत, तनिष, ध्रुवी, अरना व आदित्य शामिल थे।