Ghaziabad News : कैदियों से मिलने के लिए आने वालों के लिए ठंडे पानी की मशीन लगवाई
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:04 PM
Ghaziabad: गाजियाबादः परमार्थ समिति ने श्री गणेश महोत्सव समिति के सहयोग से डासना जेल में बंद कैदियों के परिजनों के लिए पीने का ठंडा पानी उपलब्ध कराया है। इसके लिए जिला कारागार के परिसर के निकट ठंडे पानी की मशीन लगवाई गई है। मशीन का उद्घाटन एमएलसी श्रीचंद शर्मा व जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने किया। जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने कहा कि वे उन लोगों को धन्यवाद देते हैंए जो बिना किसी लोभ के जेल में पढ़ रहे विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हैं, जेल में मेडिकल कैंप लगवाते हैं और कैदियों के परिजनों को ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। परमार्थ समिति के चेयरमैन वी के अग्रवाल ने बताया कि संस्था का एकमात्र उददेश्य भूखे को अन्न व प्यासे को पानी उपलब्घ कराना है। संस्था के उपाध्यक्ष बी के शर्मा हनुमान ने बताया कि जेल में बंद बंदियों से मिलने के लिए आने वालों को गर्मी पीने के पानी के लिए भटकना पडे, इसके लिए ही यहां पर ठंडे पानी की मशीन लगाई गई है। अजय गुप्ता, लोकेश सिंघल, पियूष गोयल, एस एन अग्रवाल, आर एस कौशिक, अजय अग्रवाल, प्रकाश गुप्ता, जितेंद्र भटनागर, मधु गर्ग गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता, तरुण चिटकारा आदि भी मौजूद थे।