Ghaziabad News : छात्रों को बांटे सीसीएच सर्टिफिकेट
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:30 AM
Ghaziabad news : गाजियाबाद । वसुंधरा स्थित के डी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में सीसीएच सर्टिफिकेट वितरण का आयोजन किया गया जिसका संचालन पंकज त्रिपाठी ने किया इस समारोह में एनआईओएस के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, कोऑर्डिनेटर डॉ पी के चौहान, भारत सरकार ,संजय नगर स्थित सरकारी अस्पताल के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सूर्यांशु ओझा, भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ प्रमेंद्र सिंह ,संस्थान की डायरेक्टर डॉ शुभा शर्मा उपस्थित रहे
इस अवसर पर डॉ पीके चौहान ने कहा की सी सी एच सर्टिफिकेट होल्डर के पंजीकरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार के सभी स्वास्थ्य विभाग को पत्र जारी किया जा चुका है। अब सरकार को इस ओर ध्यान देकर इसके पंजीकरण का प्रावधान सुनिश्चित करना चाहिए। समारोह में उपस्थित अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सूर्यांशु ओझा ने कहा की जल्दी सीसीएच सर्टिफिकेट को सरकारी अस्पताल में ट्रेनिंग के लिए केडी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस का सहयोग किया जाएगा
डॉ प्रमेंद्र सिंह भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा की उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के सभी राज्यों में भी हमारी सरकार है जो आमजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है इसके लिए हमारी सरकार स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं स्वरोजगार देने के लिए अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि रोजगार की तलाश कर रहे छात्रों को रोजगार हेतु मैं आश्वासन देता हूं कि सीसीएच सर्टिफिकेट होल्डर को पंजीकृत किया जाएगा और जल्द ही इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री जी से बात करेंगे।
इंस्टीट्यूट के महानिदेशक डॉ एसडी शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया और संबंधित छात्र छात्राओं को एनआईओएस शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी सर्टिफिकेट प्रदान किए जिसमें सुमन, शालू ,विशाल, शिखा सक्सेना, विजेंद्र पाल, पूजा कुमारी ,उमाकांत नेपाली ,रजनी, आंचल, पिंकी, भूषण शर्मा ,कंचन अजीत कुमार प्रदीप राय अमरीश, आशीष पांडे ,शिवानी , बीना बेगम, अरुण सरकार, ललित शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।