Ghaziabad News : जिला सोकर एसोसिएशन फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराएगी
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:14 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:14 PM
Ghaziabad : गाजियाबादः शहर में फुटबॉल को बढावा देने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। प्रतियोगिताएं स्कूलों में कराई जाएंगी। यह निर्णय जिला सोकर एसोसिएशन की बुधवार को प्रताप विहार स्थित ब्लूम पब्लिक स्कूल में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में स्कूलों को प्रतियोगिताएं कराने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। संस्था के महामंत्री विपिन नागर ने बताया कि फुटबॉल की बेबी लीग का आयोजन सनवैली इंटरनेशनल स्कूल व अंडर 14 बालक-बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन डीपीएसजी इंटरनेशनल डासना में कराया जाएगा। अंडर 17 बालक-बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन विद्या भारती सूर्य नगर व अंडर 19 वर्ग की बालक-बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन डीपीएसजी मेरठ रोड में कराया जाएगा। जल्द ही प्रतियोगिताओं की तारीखों की घोषणा भी कर दी जाएगी। बैठक में संस्था के अध्यक्ष मनोज नागर के अलावा चेतन चौहान, नंदिनी रावत, खुशबू चौधरी, पवन सांगवान, अजय कुमार समेत विभिन्न स्कूलों के स्पोटर्स टीचर मौजूद रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने सभी का स्वागत किया।