Ghaziabad News : एरिक दुबे ने ने वर्ल्ड योगा कप चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:39 PM
Ghaziabad: गाजियाबादः यूनिवर्सल योगा स्पोर्ट फैडरेशन (Universal Yoga Sport Federation) द्वारा गाजियाबाद में आयोजित वर्ल्ड योगा कप चैंपियनशिप (World Yoga Cup Championship) में शिलर इंस्टीटयूट के कक्षा तीन के स्टूडेंट एरिक दुबे ने सफलता का परख्म लहराया। एरिक दुबे ने चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया और तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक जीता। वर्ल्ड योगा कप चैंपियनशिप का आयोजन 26 व 27 जून को हुआ थाए जिसमें 18 देशों के 380 खिलाडियों ने भाग लिया था। शिलर इंस्टीटयूट के खिलाडियों ने भी इसमें भाग लिया व शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के खेल प्रभारी व योग प्रशिक्षक सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि चैंपियनशिप में स्कूल के एरिक दुबे ने कांस्य पदक जीता, वहीं स्कूल की लतिका भाटीए अदविका श्रीवास्तवए कनिष्का शर्मा व आरोही शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य अजय गुप्ता निदेशक प्रीति गुप्ता ने एरिक दुबे समेत सभी खिलाडियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपने स्कूल व शहर का गौरव बढाया है।