Ghaziabad News : गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो बच्चों समेत 3 की मौत
Cylinder Blast in Ghaziabad
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:04 AM
Ghaziabad News : गाजियाबाद । लोनी के बबलू गार्डन में आज सुबह गैस सिलेंडर फटने से मकान गिर गया। दो बच्चों समेत तीन की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।
लोनी के बबलू गार्डन में मुनीर का दो मंजिला मकान है। मुनीर अपनी पत्नी, चार बेटों, दो बहू और बच्चों के साथ यहां रहते थे। वह लोनी में ही आटो मकैनिक और कढ़ाई का काम करते हैं। आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे खाना बनाया जा रहा था। इसी दौैरान रसोई गैस सिलेंडर में धमाका हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लग गई। इसके बाद तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। इससे मकान गिर गया और इसमें कई लोग दब गए। पांच लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है। बच्चों समेत तीन की मौत हो चुकी है। हादसे के दौरान मुनीर और उनका एक बेटा घर से बाहर थे। घर में महिलाएं और बच्चे थे। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम, पुलिस और नगर पालिका परिषद की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। मौके पर जेसीबी से मलबा हटाकर दबे लोगों को निकाले का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा है।