Ghaziabad News : डीपीएसजी मेरठ रोड में हुआ विदाई समारोह
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 06:29 PM
Ghaziabad : गाजियाबादः मेरठ रोड स्थित डीपीएसजी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 12 में आने वाले छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12 बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र -छात्राओं को रंगारंग विदाई दी। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। समारोह का उदघाटन स्कूल की प्रधानाचार्य संगीता मुखर्जी रॉय ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को सभी बाधाओं को सफलतापूर्वक पार कर असीम आकाश में ऊंची उड़ान भरने के लिए तैयार रहना चाहिए। मेहनत, लगन व धैर्य के साथ चुनौतियों का सामना करना चाहिए और सफलता प्राप्त कर अपनी मंजिल तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया। हर छात्र-छात्रा को शुभकामनाओं के प्रतीक के रूप में स्कूल द्वारा उनकी व्यक्तिगत व कक्षा की फोटो के साथ एक फोटो कार्ड भी दिया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का समापन हेड बॉय और हेड गर्ल के भाषण से हुआ।