
Ghaziabad News /गाजियाबाद (चेतना मंच)। किसानों के हित के लिए 21 वर्ष पूर्व स्थापित फार्मर संस्था का 22वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के शुरुआत में फार्मर संस्था के सचिव डॉ. जगपाल सिंह ने फार्मर संस्था की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया। डॉ. जगपाल सिंह ने कहाँ कि फार्मर संस्था के वैज्ञानिकों रियाजुद्दीन, डॉ. रिंनी सहरावत एवं मनीष कुमार शर्मा ने कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में शोध करके अब तक 18 रिसर्च पेपर, 12 रिसर्च एब्सट्रेक्ट, 2 टेक्नोलॉजी मैन्युअल तथा 7 पुस्तक प्रकाशित कर चुके हैं। इसके पश्चात डॉ. जगपाल सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी भागीदारों को उपहार देकर सम्मानित किया।
वरिष्ठ पत्रकार तथा चेतना मंच के सम्पादक व फार्मर संचालन मंडल के सदस्य आर.पी. रघुवंशी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए यहां की जलवायु के अनुकूल खेती का मॉडल बनाकर उस पर काम करने की जरूरत है।
उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों की आय को दोगुना करने के लिए फार्मर संस्था को परीक्षण करके ऐसे मॉडल विकसित करने की आवश्यकता है जिससे कम जोत वाले किसान उन मॉडल को अपनाकर अपनी आय को दोगुना कर सकें।
उन्होंने जैविक खेती का और विस्तार करने की बात भी कही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी भागीदारों ने डॉ. जगपाल सिंह के द्वारा किसान हित में किये गए सभी कार्यों की सराहना की तथा उनको शॉल पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया। Ghaziabad News