शालीमार गार्डन क्षेत्र में पिंकी और टोनी गैंग के बीच में गैंगवार, लोगों में दहशत
Ghaziabad News
भारत
RP Raghuvanshi
08 Nov 2023 11:23 PM
भारत
RP Raghuvanshi
08 Nov 2023 11:23 PM
Ghaziabad News गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है जिसमें बुधवार को खुले आम शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के अंतर्गत टोनी और पिंकी गैंग में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में डंडे लाठियां और गोलियां चलीं और इलाके में भगदड़ मच गई। लोगों को अपनी दुकान बंद करके घरों में और दुकानों के अंदर बंद होके अपनी जान बचानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक दिल्ली और उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस दोनों ने स्थिति को संभाल लिया और गाजियाबाद का कमिश्नरेट और पुलिस ने इस मामले में गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। और दो दर्जन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शांति व्यवस्था के लिए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दिया गया है।
पुलिस के सामने भी हुई पत्थर बाजी की घटना
ऐसा जानकारी में आया है कि पुलिस के सामने भी पत्थर बाजी की घटना हुई। और इस खूनी संघर्ष में तीन बदमाशों को गोलियां लगी हैं। जिसमें पिंकी गैंग के दो बदमाश घायल हुए हैं। घायल बदमाशों को दिल्ली के जी टीवी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। और टोनी गैंग के बदमाश के भी एक के गोली लगी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर की तरफ से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मौके से 23 खोखे बरामद किए हैं। पुलिस कार्यवाही में दोनों पक्ष के आरोपी लगभग दो दर्जन बदमाशों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। बाकी बदमाश पुलिस बल के आते हुए इधर-उधर तितर बितर हो गए और फरार हो गए।
दोनों गैंग दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके के बताए जा रहे हैं
दोनों गैंग दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके के बताए जा रहे हैं। इसमें एक पिंकी गैग और दूसरा टोनी गैंग है। खूनी संघर्ष में तीन बदमाशों को गोली लगी है। जिसमें पिंकी गैंग के दो बदमाश घायल हुए हैं। जबकि टोनी गैंग के एक बदमाश को भी गोली लगी है। मौके पर गाजियाबाद कमिश्नरेट की तरफ से पुलिस बल तैनात किया गया है।
घटना का पूरा मामला
गाजियाबाद से लगे दिल्ली के न्यू सीमापुरी कॉलोनी में टोनी गैंग और पिंकी गैंग के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बता दें कि गैंग के वर्चस्व की लड़ाई में तीन लोगों को गोली लगी है। गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में हुए इस गैंगवार में लाठी, डंडे और तलवार से एक दूसरे पर हमला किया गया। इस दौरान दोनों गैंग के बदमाशों ने एक दूसरे को निशाना बनाकर गोलियां भी चलाईं। इस दौरान 40 राउंड फायरिंग की।
इस गोलीबारी में तीन बदमाशों को गोली लगी, जिसमें पिंकी गैंग के मुशर्रफ और आजम शामिल हैं। जबकि टोनी गैंग के एक बदमाश सैफ को भी गोली लगी है। तीनों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।
Ghaziabad News in hindi
घटना के पीछे का कारण
ऐसा जानकारी में आया है कि पिंकी गैंग और टोनी गैंग में दिल्ली में किसी मुद्दे पर विवाद हो गया था। और पिंकी गैंग के बदमाशों ने टोनी गैंग के बदमाशों की पिटाई कर दी थी। पिंकी गैंग से बदला लेने के लिए टोनी गैंग ने पिंकी गैंग के दो बदमाशों की पिटाई शुरू कर दी और घटना का पता लगते ही इस बीच दोनों गैंग के लोग गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में एकत्रित हो गए और दोनों तरफ से जमकर गोलियां पत्थरबाजी और लाठी तक चलने लगी।
कॉलोनी के लोगों में दहशत है
अपराधियों की इस लड़ाई में दुकानदारों ने अपने दुकान बंद कर दी और लोगों ने इधर-उधर भाग कर घरों में छुपकर अपनी जान बचाई।
दोनों गैंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई
इस बीच, कॉलोनी के लोग घर में छिप गए और स्थानीय लोगों ने इस गोलीबारी की सूचना पुलिस को दी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी पत्थरबाजी होती रही। पुलिस को देखकर दोनों गैंग के बदमाश दिल्ली की तरफ भाग गए। जबकि गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में इस घटना के संबंध में दोनों पक्षों के दो दर्जन लोगों पर मामले दर्ज किए गए हैं। ऐसा जानकारी में आया है कि यह लोग शराब व अन्य तमाम तरह की तस्करी में संलिप्त हैं। और दोनों गैंग में यह वर्चस्व की लड़ाई थी।
पूरे इलाके में दहशत, पुलिस बल तैनात
जानकारी के मुताबिक शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की पप्पू कॉलोनी में दो गैंग के लगभग 25, 30 सदस्य आपस में लाठी डंडे पत्थर बाजी और गोलियां चला रहे थे और उनके बीच में जमकर फायरिंग हुई। और उन्होंने पूरे इलाके में दहशत मचा दी। स्थिति को संभालने के लिए दिल्ली पुलिस और गाजियाबाद पुलिस दोनों ने ही मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल। और शांति व्यवस्था बनाने के लिए वहां पुलिस बल तैनात कर दिया है।
शालीमार गार्डन एसीपी का बयान
शालीमार गार्डन के एसीपी ने शालीमार गार्डन क्षेत्र में उपद्रव और गैंगवार के बाबत अपना बयान जारी करके चार अभियुक्तों के गिरफ्तारी और सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जानकारी दी है। थाना शालीमार गार्डन को डायल 112 को सूचना प्राप्त हुई कि अंगोली कालोनी में दो गुटों में मारपीट व फायरिंग हो रही है, सूचना पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। जिसके बाद उपद्रवी दिल्ली की तरफ भाग गए।
प्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।