Ghaziabad News : मंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में गाजियाबाद ने दो स्वर्ण समेत चार पदक जीते
Ghaziabad won four medals including two gold in the divisional handball competition
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:33 AM
Ghaziabad News : गाजियाबादः मंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एक व दो अक्टूबर को पटेल स्मारक इंटर कॉलेज धौलाना, हापुड़ में हुआ। प्रतियोगिता में गाज़ियाबाद ने अंडर 14 वर्ष बालिका वर्ग व अंडर 19 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का गौरव बढाया। अंडर बालक वर्ग में गाजियाबाद को रजत व अंडर 19 बालिका वर्ग में कांस्य पदक मिला। सेठ मुकंदलाल इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक राहुल देव गौतम ने बताया कि 14 बालिका वर्ग में गाजियाबाद ने बागपत व हापुड़ जनपद को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं अंडर 19 बालिका वर्ग में गाजियाबाद ने मेरठ व हापुड़ को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
Ghaziabad News :
अंडर 14 बालक वर्ग में गाजियाबाद ने गौतम बुद्ध नगर पर जीत प्राप्त कर बागपत से कड़े मुकाबले में हारकर रजत पदक प्राप्त किया। अंडर 19 बालक वर्ग में गाजियाबाद ने गौतम बुद्ध नगर को हराया, मगर बुलंदशहर से हार कर कांस्य पदक से ही संतोष करना पडा। सभी खिलाड़ियों को सेठ मुकन्द लाल इंटर कॉलेज में कोच नासिर अहमद ने द्वारा प्रशिक्षण दिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य के वी सिंह व प्रबंधक अनुराग सिंघल ने विजेता खिलाडियों को उनकी उपलब्धि की बधाई दी।