दीपावली पर लगी आग के बाद गाजियाबाद का आदित्य मॉल फिर होने वाला है गुलजार
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
15 Nov 2023 01:02 AM
Ghaziabad News गाजियाबाद। गाजियाबाद शहर के आदित्य मॉल में आग लगने की खबर तथा आग की तपिश अब ठंडी हो गई है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्थित आदित्य मेगा सिटी मॉल में दीपावली पर आग लग गई थी। आदित्य मॉल में लगी आग इतनी बिकराल थी कि मॉल का एक हिस्सा जलकर लगभग खाक हो गया था। आदित्य मॉल के मालिकों के निर्देश पर कर्मचारियों द्वारा की गई कड़ी मेहनत से मॉल के खराब हुए हिस्से को तेजी से ठीक किया गया है। अब जल्दी ही गाजियाबाद के सिनेमा प्रेमी एक बार फिर फिल्म देखने का आनंद ले सकेंगे।
जल गया था आदित्य मॉल का बड़ा हिस्सा
गौरतलब है कि सोमवार को इंदिरापुरम आदित्य मॉल में प्रथम मंजिल पर आग लग गई थी और आग लगने से अन्य स्थलों पर धुआं धुआं फैल गया था। क्योंकि अंदर ही अंदर चारों ओडी के वायरिंग भी जल गए थे, इसलिए उनका मरम्मत किया जा रहा है। यह शॉर्ट सर्किट प्रथम तल के बिजली के पैनल में हुआ था। जिन लोगों ने अपनी ऑनलाइन फिल्म देखने के लिए टिकट बुक की थी उनको अभी पैसा वापस किया जा रहा है वे टिकट दिखा कर पैसा वापस ले सकते हैं। आदित्य मॉल ऑडी के प्रबंधक ने संभावना जताई है कि जल्द वायरिंग पूरी कर दी जाएगी और दर्शक फिर से समानता फिल्म देख सकेंगे।
बाल बाल बचे थे लगभग 550 से भी अधिक लोग
कल आदित्य मॉल के प्रथम स्थल पर आग लगने की घटना में लोग बाल बाल बचे थे और सभी फ्लोर पर धुआं भरने के बाद पर मुश्किल से उन्हें सुरक्षा के साथ बाहर निकला गया था। जिसके बाद अब मॉल में वायरिंग और मरम्मत बदलने का काम शुरू हो गया है। मॉल के चार ऑडी में फिल्म देख रहे 550 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया था।
आदित्य मॉल में फिर से दिखने लगी चहल कदमी
इंदिरापुरम के वैभवखंड के आदित्य मेगा सिटी मॉल में सोमवार देर रात हुई आग लगने की घटना के बाद फिर से लोगों की चहल कदमी दिखने लगी है। घटना से प्रभावित लोगों के टिकट का सात दिन में ऑनलाइन भुगतान कराया जाएगा। आज वहां लोग मॉल में आते जाते दिखाई पड़े।
Ghaziabad News in hindi
आदित्य मॉल में सिनेमा के प्रबंधक ने कहा
सिनेमा के प्रबंधक राहुल त्यागी के मुताबिक मॉल के तृतीय तल पर चार ऑडी हैं। और उनमें बिजली के संबंधित सभी पैनल की मरम्मत शुरू हो गई है और जल्द सभी पैनल पूरी तरह से दुरुस्त कर दिए जाएंगे। इसके बाद दर्शक फिर से फिल्में देखने आ सकेंगे। कल जब आदित्य मॉल में आग लगी उसे समय 12वीं फेल फिल्म का शो चल रहा था और लगभग 550 लोगों को प्रबंधन द्वारा बाहर सुरक्षा के एक साथ निकाल गया। हालांकि धुआं से अफरा तफरी मच गई थी, लेकिन ईश्वर की कृपा से सभी लोग बाल बाल बच गए और इस बीच आदित्य मॉल के प्रबंध सुरक्षा कर्मियों ने अपने फायर सिस्टम से आग पर काबू पाया।
अभी ऑडी की लिए हैं बंद
आदित्य मॉल में आग लगने के कारण अभी फिल्म ऑडी की लाइट बंद है और उन्हें दुरस्त करने का काम शुरू किया गया है। इस बारे में राहुल त्यागी ने बताया कि वायरिंग फुंकने से सभी ऑडी की लाइट बंद है। वायरिंग बदलने और मरम्मत कराने में पांच छह दिन लगेंगे। अगले सोमवार से चारों ऑडी को चालू करा दिया जाएगा और फिल्म देख सकेंगे। वहीं ऑफलाइन टिकट लेने वाले अपना टिकट दिखाकर अपना भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। जबकि ऑनलाइन टिकट वालों के एक सप्ताह में सेटलमेंट करा दिया जाएगा।
प्रस्तुति मीना कौशिक