गाजियाबाद के डॉक्टर नामित वार्ष्णेय को अटल फिजियोथैरेपी सेवा अवॉर्ड मिला
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 05:52 AM
गाजियाबाद। गाजियाबाद के प्रख्यात फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर नामित वार्ष्णेय को फिजियोथेरेपी में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजस्थान में आमंत्रित कर अटल फिजियोथैरेपी सेवा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त देशभर से 50 फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर को अलग-अलग विशेषता के लिए सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है डॉक्टर नामित वार्ष्णेय गाजियाबाद में फिजियोथैरेपी के माध्यम से समाज सेवा करने और इसके अलावा तमाम सामाजिक आयोजनों में उल्लेखनीय भूमिका के लिए लोकप्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं। डॉ नमित वाष्णेय ने बताया कि उन्हें राष्ट्रीय फिजियोथैरेपी सम्मेलन का आयोजन मंथन 2 physiotherapy association ) राजस्थान के हनुमानगढ़ क्षेत्र में किया गया। हनुमानगढ़ में होने वाले देशव्यापी सम्मेलन में आमंत्रित करके यह सम्मान प्रदान किया गया।
दर्द में राहत के लिए भगवान की तरह होता है फिजियोथैरेपिस्ट
डॉ नामित ने कहा कि फिजियोथैरेपी मरीज के लिए उसके दर्द के समय एक बहुत बड़ी राहत होती है और उस समय मरीज डॉक्टर को भगवान के स्वरूप मानकर दुआएं देता है। मुझे लगता है कि हमें फिजियोथेरेपी के माध्यम से मरीज का सही मार्गदर्शन करके उचित समय पर फिजियोथैरेपी करने की सलाह जरूर देनी चाहिए। क्योंकि फिजियोथेरेपी से किसी भी वजह से शरीर के घुटने कंधे हाथ उंगली आदि में दर्द की समस्या का निदान मात्र एक हफ्ते से 15 दिनों में त्वरित आराम देता है। डॉ नमित ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। और इस सम्मान से तमाम डॉक्टर को और भी प्रोत्साहन मिलेगा। डॉ नमित ने राजस्थान के हनुमानगढ़ में राष्ट्रीय फिजियोथैरेपी सम्मेलन में यह सम्मान प्राप्त किया और आयोजकों का आभार व्यक्त भी किया।
डॉ निशांत को क्लीनिक डॉक्टर मोहित को गुरु द्रोणाचार्य फिजियोथेरेपी से किया गया सम्मानित
डॉ निशांत गुप्ता को क्लीनिकल इमीनेंस डॉक्टर मोहित को गुरु द्रोणाचार्य फिजियोथैरेपी अवार्ड से सम्मानित किया गया। राजस्थान के हनुमानगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय फिजियोथैरेपी सम्मेलन "मंथन 2" में गाजियाबाद के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ नमित वार्ष्णेय को अटल फिजियोथैरेपी सेवा अवॉर्ड, और डॉ मोहित कुमार को गुरु द्रोण फिजियोथेरेपी अवार्ड, डॉ निशांत गुप्ता को क्लिनिकल एमिनेंस फिजियोथैरेपी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 18 साल से फिजियोथैरेपी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।
राष्ट्रीय फिजियोथैरेपी कॉन्फ्रेंस का आयोजन डॉ राम सिहागी की अध्यक्षता में हुआ
इस राष्ट्रीय फिजियोथैरेपी कांफ्रेंस का आयोजन डॉ राम सिहाग की अध्यक्षता में हुआ। इसमें विभिन्न राज्यों से आए प्रमुख फिजियोथैरेपिस्ट और आर्थोपेडिक विशेषज्ञ मौजूद रहे। कार्यक्रम में फिजियोथैरेपी में आधुनिक तकनीक अनुसंधान दृष्टिकोण और फिजियोथेरेपी प्रोफेशन से जुड़ी सभी उपलब्धियों और समस्याओं पर चर्चा की गई।
प्रस्तुति मीना कौशिक
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।