Ghaziabad News : मालदीव और घाना के स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे यशोदा हॉस्पिटल
Ghaziabad News : Health Minister of Maldives and Ghana reached Yashoda Hospital
भारत
RP Raghuvanshi
27 Apr 2023 11:16 PM
Ghaziabad News : भारत में चल रही तीन दिन की अंतर्राष्ट्रीय एडवांटेज हेल्थ केयर इंडिया कांफ्रेंस में भाग लेने आये मालदीव और घाना के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं उच्च अधिकारियों ने यशोदा हॉस्पिटल कौशाम्बी का दौरा किया। यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी के सीएमडी डॉ पी.एन. अरोड़ा ने अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में बताया।
Ghaziabad News :
मालदीव के स्टेट हेल्थ मिनिस्टर डॉ शाह अब्दुल्ला माहिर एवं घाना के डिप्टी हेल्थ मिनिस्टर असेई सेइनि महामा, दोनों मंत्रियों ने हॉस्पिटल में उपलब्ध रोबोटिक सर्जरी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उन्नत सुविधाओं को विश्व स्तरीय बताया और कहा कि वे इन सुविधाओं को देख कर बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने उनके देश के डॉक्टरों एवं नर्सों की ट्रेनिंग, टेलीमेडिसिन, रोबोटिक सर्जरी, पेन मैनेजमेंट, आईवीएफ की आवश्यकता के लिए यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी का सहयोग मांगा।
डॉ अरोड़ा ने कहा बहुत ही जल्द प्रपोजल भेजकर दोनों देशों के बीच में चर्चा होगी और जल्द ही अनुबंध कर लिया जाएगा जिससे इन दोनों देशों के मरीजों का उपचार यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी में किया जा सके।