शिप्रा सनसिटी में मजार के अवैध निर्माण वाले कमरों को तोड़ा जाएगा
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:18 AM
Ghaziabad News गाजियाबाद। गाजियाबाद इंदिरापुरम सनसिटी के पार्क में बने मजार के अवैध निर्माण किए गए कमरों को तोड़ा जाएगा। जीडीए के सहायक अभियंता बुधवार को शिप्रा सिटी पहुंचे और मजार के अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए एक्शन लिया। जीडीए के सहायक अभियंता पीयूष सिंह और स्थानीय पार्षद पार्क में बने मजार के खादिम द्वारा अवैध कमरे बनाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए निर्माण को बीच में ही रुकवाया।
प्राधिकरण अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई शीघ्र करेगा
पार्सद संजय सिंह ने बातचीत में बताया कि शिप्रा सनसिटी में पार्क में मजार काफी दिनों से बनाई हुई है लेकिन अब उसके ठीक पीछे अवैध कमरों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। और इस मामले में प्राधिकरण को शिकायत की गई और शिकायत पर अभियंता पीयूष ने तत्काल प्रभाव से बुधवार को मौके पर पहुंचकर जगह को चिन्हित किया है और अवैध निर्माण को तोड़े जाने की बाबत आरोपी को निर्देश दिया है कि वह जगह खाली करें। संजय सिंह के मुताबिक अवैध निर्माण के आरोपी को प्राधिकरण अवैध निर्माण तोड़ने की शीघ्र कार्रवाई करेगा।
मजार के पीछे तीनों कमरों को तोड़ा जाएगा
मजार पर बने कमरे को खाली करने को लेकर उन कमरों में रह रही महिला के बीच बहस बाजी भी हुई। अभियंता का कहना है कि कमरे शिप्रा सनसिटी के पार्क में अवैध रूप से निर्माण करके बनाए गए हैं। और अभियंता ने जानकारी दी कि शिप्रा सनसिटी के पार्क में मजार के पीछे तीनों कमरों को तोड़ा जाएगा।
Ghaziabad News in hindi
मजार की अवैध कमरों का निर्माण चिन्हित करने पहुंचे थे अभियंता
इंदिरापुरम स्थित शिप्रा सनसिटी के पार्क में बने मजार के अवैध कमरों को तोड़ने को चिह्नित करने के लिए बुधवार को पहुंचे जीडीए के सहायक अभियंता व पार्षद संजय सिंह की वहां के खादिम से बहस हो गई। जीडीए के सहायक अभियंता के मुताबिक कमरे अवैध रूप बने हैं। तीनों कमरों को तोड़ा जाएगा। जीडीए के सहायक अभियंता पीयूष सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई पार्षद संजय सिंह की शिकायत पर अवैध निर्माण चिन्हित करके की जा रही है। पार्षद संजय सिंह ने मजार के कमरे बनाने की शिकायत की थी।
अभियंता ने मजार के खादिम से निर्माण की अनुमति संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा
इसके बाद वह पार्षद संग मौके पर पहुंचे व मजार के खादिम से निर्माण की अनुमति दिखाने को कहा, लेकिन मजार के खादिम के पास अनुमति संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिए गए। अभियान अभियंता ने अवैध निर्माण कमरे को खाली करने की चेतावनी दे दी है..उनसे कमरों को खाली करने को कहा है इसके बाद अभय निर्माण को बुलडोजर से तोड़ा जाएगा।
पार्षद का कहना है
पार्षद संजय सिंह का कहना है कि उन्होंने मामले में शिकायत की थी। यहां अवैध रूप से कमरे बन रहे हैं। पार्षद ने अवैध निर्माण की शिकायत करते हुए कहा है कि अवैध निर्माण नहीं तोड़ा जाता है तो अवैध निर्माण के दुरुपयोग से समस्या बढ़ेगी।
प्रस्तुति मीना कौशिक
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।