कौशांबी पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ करके घेरा, जानें पुलिस ने इनका क्या किया
Ghaziabad News
भारत
RP Raghuvanshi
15 Nov 2023 12:20 AM
Ghaziabad News गाजियाबाद। थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में दो बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। थाना कौशांबी के अंतर्गत 2/3 की पुलिया पर पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों 2/3 पुलिया के पास घेराबंदी करके गिरफ्तार किया गया। पुलिस एसीपी स्वतंत्र देव सिंह ने बताया की थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के अंतर्गत दो बदमाशों को घेराबंदी करके मुठभेड़ करने के साथ ही गिरफ्तार किया गया।
बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़
एसीपी स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि हल्का प्रभारी सोमवार शाम गश्त पर थे और उन्होंने गश्त के दौरान बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर दो बदमाशों को संदिग्ध हालत में उधर से गुजरते हुए देखा। उन्होंने रोकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश नहीं रुके। और उन्होंने कौशांबी हल्का प्रभारी पर गोली चलाई। और इस बीच हल्का प्रभारी ने थाना इंदिरापुरम के हेड और संबंधित पुलिस अधिकारियों को तुरंत नेट पर सूचना दी। मौके पर अन्य ACO भी पहुंच गए और कौशांबी हल्का प्रभारी और एसीओ पुलिस टीम ने मिलकर 2/3 पुलिया के कच्चे रास्ते पर उनकी घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
Ghaziabad News in hindi
मुठभेड़ में पुलिस को आत्मरक्षा के लिए गोली भी चलानी पड़ी
पुलिस पर बदमाशों ने फिर से गोली चलाई और उस दौरान पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जिसे बाद में अस्पताल में इलाज भी के लिए भी भेजा गया।
लूट का एक मोबाइल बरामद
एसीपी स्वतंत्र देव सिंह ने बताया की बदमाश की पहचान अंकित और विकास के रूप में हुई है और इनसे लूट का एक मोबाइल भी बरामद किया गया। और जिस बाइक पर यह सवार थे वह बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक थी। एसीपी स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है कि इन्होंने अन्य क्या-क्या अपराध किए हैं। दोनों बदमाशों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रस्तुति मीना कौशिक