
Ghaziabad News : महाकवि डॉ. कुंवर बेचैन फाउंडेशन की तरफ से रविवार 26 नवंबर 2023 की दोपहर 2.30 बजे से हिंदी भवन, लोहिया नगर गाजियाबाद में कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष शरद रायजादा ने बताया कि कवि सम्मेलन में शिव ओम अंबर, डॉ. प्रवीण शुक्ल, बलराम श्रीवास्तव, डॉ. अर्जुन सिसोदिया, गोविंद गुलशन, राज कौशिक, अंजू जैन, वंदना कुंअर रायजादा, डॉ. अल्पना सुहासिनी और दुर्गेश अवस्थी काव्यपाठ करेंगे। सुप्रसिद्ध अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा मुख्य अतिथि और सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। डॉ. बेचैन और उनकी पत्नी स्व. संतोष की पुस्तकों का विमोचन भी समारोह में होगा।
डॉ. कुंवर बेचैन का वास्तविक नाम डॉ. कुंवर बहादुर सक्सेना है। उनका जन्म 1 जुलाई 1942 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के उमरी गांव में हुआ था। डॉ. बेचैन बचपन चंदौसी में बीता। उन्होंने एम.कॉम, एम.ए (हिंदी) व पी.एच.डी हैं। डॉ. बेचैन ने ग़ाज़ियाबाद के एम. एम. एच. महाविद्यालय में हिन्दी विभागाध्यक्ष के रूप में अध्यापन किया व रीडर भी रहे। वह हिंदी ग़ज़ल व गीत के प्रसिद्ध हस्ताक्षर हैं। उन्होंने अनेक विधाओं में साहित्य-सृजन किया है। उनके अनेक गीत संग्रह, ग़ज़ल संग्रह, काव्य संग्रह, महाकाव्य तथा एक उपन्यास प्रकाशित हो चुके हैं।
साहित्य सम्मान (1977), उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का साहित्य भूषण (2004), परिवार पुरस्कार सम्मान, मुंबई (2004), राष्ट्रपति महामहिम ज्ञानी जैलसिंह एवं महामहिम डॉ. शंकरदयाल शर्मा द्वारा सम्मानित, अनेक विश्वविद्यालयों तथा महाराष्ट्र एवं गुजरात बोर्ड के पाठ्यक्रमों में संकलित।