खाकी वर्दी महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर गाजियाबाद की महिलाओं को दिया अनूठा तोहफा
गाजियाबाद में सोमवार को पुलिस विभाग की महिला खाकी वर्दी ने सड़कों पर उतरकर एक खास अभियान चलाया
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 05:07 PM
Ghaziabad News गाजियाबाद। गाजियाबाद में सोमवार को महिला पुलिसकर्मियों ने सड़कों पर उतरकर एक खास अभियान चलाया। खाकी वर्दी ने पिक पंपलेट में महिलाओं को क्या सुरक्षा का जादू दिया आप जरूर जानना चाहेंगे। आप जानना चाहेंगे कि महिला खाकी वर्दी ने सोमवार को गाजियाबाद की सड़कों पर उतरकर क्या किया, तो हम बताते हैं विस्तार से ताकि गाजियाबाद की महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित रह सकें। इसके लिए महिलाओं की त्वरित सुरक्षा और कुछ टिप्स को लेकर सोमवार महिला पुलिस पिंक बूथों द्वारा एक अभियान चलाया गया।
मिशन शक्ति 40 अभियान
महिला पिंक थानों और पिंक बूथ टीमों द्वारा सोमवार को हाथों में महिलाओं की सुरक्षा संबंधी पिंक पैम्पलेट लेकर सड़कों पर मिशन शक्ति 40 अभियान के तहत महिलाओं ,बेटियों को जागरूक किया गया। महिला पुलिस द्वारा महिलाओं में सुरक्षा की भावना जगाने के लिए किया गया यह बड़ा कदम था।
महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर की पिंक बुकलेट
मिशन शक्ति 40 अभियान के अंतगर्त पिंक बूथ टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा के विषय में जागरूक कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई एवं पैम्पलेट वितरित किए जा रहे हैं।
Ghaziabad News in hindi
योगी सरकार ने चलाया है महिला सुरक्षा के लिए विशेष अभियान
योगी सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के बाबत जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उत्तर प्रदेश में पिंक थाने और पिंक बूथ बनाकर महिलाओं को महिलाओं की सुरक्षा के लिए उतारा गया है। ताकि वह महिलाओं की तमाम तरह की सुरक्षा संबंधी समस्याओं को जानते हुए उनके लिए विशेष जागृति कार्यक्रम चल सके। प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मी और उच्च अधिकारियों को मिशन शक्ति 40 का अभियान महिलाओं के बीच चलाने के लिए निर्देशित किया गया है। सोमवार को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में पिंक थानो द्वारा सड़कों पर उतरकर महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं, बेटियों, महिलाओं को सुरक्षा के तमाम टिप्स दिए और उनको बताया कि अगर कभी जरूरत पड़ती है तो वह अपने सुरक्षा के लिए दिए गए इन नंबरों पर बात कर सकते हैं।
प्रस्तुति मीना कौशिक
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।