गाजियाबाद में कृष्ण भक्तों ने बांधा शमां, भक्तिमय हो गया पूरा शहर
Ghaziabad News
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:56 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:56 AM
Ghaziabad News गाजियाबाद। गोवर्धन पूजा के अवसर पर गाजियाबाद शहर में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। नजारा इतना भक्तिमय था कि ऐसा लगा कि मानो गाजियाबाद का राजनगर मोहल्ला ही नहीं बल्कि पूरा गाजियाबाद शहर भगवान कृष्ण की भक्ति में डूब गया हो। गाजियाबाद के प्रत्येक कृष्ण भक्त के अंदर भक्ति की भावना हिलोरें ले रही थी। ऐसा लग रहा था मानो पूरा गाजियाबाद महानगर भक्ति के अथाह समुद्र में डूब गया हो।
गाजियाबाद के इस्कान मंदिर में हुआ कार्यक्रम
गाजियाबाद के इस्कान मंदिर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। हर गोवर्धन पर राजनगर इस्कॉन मंदिर में एक ही दिन में लगभग एक लाख भक्तजन आते हैं। राजनगर स्थित इस्कॉन मंदिर में मंदिर के उपाध्यक्ष धनंजय जगन्नाथ दास जी ने बताया कि प्रतिवर्ष गोवर्धन पूजा के पर्व पर यहां लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। यहां श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना करके आशीर्वाद लेते हैं और गोवर्धन की परिक्रमा करते हैं।
कैसे बनाया गोवर्धन
इस्कॉन मंदिर के उपाध्यक्ष धनंजय जगन्नाथ दास ने बताया कि भगवान श्री कृष्णा गिरिराज गोवर्धन बनाने में एक क्विंटल चावल और 1 क्विंटल हलवे का प्रयोग किया गया है और पके हुए चावल और हलवे से गोवर्धन बनाया गया। इसी की परिक्रमा करके भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद लिया। श्री जगन्नाथ जी ने बताया कि गोवर्धन के इन्हीं पके हुए चावल और हलवे को प्रसाद के रूप में प्रतिवर्ष बांटा जाता है और इस बार भी यही प्रसाद बांटा जा रहा है।
Ghaziabad News in hindi
सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ था
मंदिर में कृष्ण के दर्शन और गोवर्धन परिक्रमा के बाद भक्त जनों को ऐसा महसूस हुआ जैसे श्री कृष्ण भगवान स्वयं गाजियाबाद में प्रकट हो गए हैं और गाजियाबाद के भक्तजन उनके दर्शन करने के लिए लालायित हैं। सभी ने सुबह से ही वहां जाकर पूजन अर्चन भक्ति पूर्ण संगीत में कृष्ण जी को याद करके और उनका आशीर्वाद पाने के लिए भावपूर्ण ढंग से पूजा की और धूमधाम से यहां पर पूजा अर्चन किया गया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का दांता लग गया था। और इसके बाद संध्याकालीन गोवर्धन की पूजा प्रसाद और आरती का भव्य आयोजन किया गया इस भव्य आयोजन में श्री कृष्णा हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा। संगीत की गूंज कानों में गूंज कर प्रभु के साक्षात दर्शन करा रही थी और सभी भक्त कृष्णमय हो गए थे और गिरिराज की परिक्रमा के साथ हरे कृष्णा हरे कृष्णा करते हुए ऐसा लगा कि स्वयं कृष्ण भगवान गोवर्धन को उंगली पर उठाने आ गए हैं।
कार्यक्रम में सभी ने लिया हिस्सा
भक्त कोई छोटा या बड़ा नहीं होता चाहे राजनीतिक दल हो या व्यवसाय कार्यकर्ता हो या फिर आसपास के कोई भी निवासी सभी ने इस्कॉन मंदिर के कृष्ण पूजा और गोवर्धन पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कृष्ण देते हैं कर्म की प्रेरणा
यहां आए कुछ प्रमुख कृष्ण भक्तों ने यह प्रेरणा दी कि श्री कृष्णा अपने भक्तों को उंगली पर गोवर्धन उठाकर यह प्रेरणा देते हैं कि आपकी आत्म शक्ति के सामने कोई भी मुसीबत का पहाड़ आसानी से उठाया जा सकता है और आपकी कर्म शक्ति से ताकतवर कुछ भी नहीं है। श्री कृष्ण हमारे जीवन दर्शन को कर्म शक्ति का संदेश देते हैं और वह बताते हैं जिसने भगवान कृष्ण के दर्शन को अपना लिया वह अपने जीवन में सफलता और परिवार का तमाम सुख प्राप्त करते हैं। इस्कॉन मंदिर में भगवान कृष्ण के संदेश के साथ भक्तों ने श्री कृष्ण की जय जयकार की।
प्रस्तुति मीना कौशिक