दीपावली पर आध्यात्मिक और होम डेकोरेशन के प्रतीकात्मक उपहार की श्रृंखला पेश की
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
29 Oct 2023 12:08 AM
गाजियाबाद। इस दीपावली पर सामाजिक कार्यकर्ता शिक्षाविद पुष्प लता सक्सेना ने एक नई पहल की है। इस दीपावली पर उन्होंने दिव्य शक्ति वाले प्रतीकात्मक उपहार, पूजा सामग्री क्रिस्टल और होम डेकोरेशन के ऊपर की श्रृंखला उपहार के स्वरूप में देने की शुरुआत की है। और उन्होंने गाजियाबाद निवासियों से इस दीपावली पर मिठाई और पटाखों के बचाए दिव्य शक्ति वाले डिवाइन ब्लेसिंग्स के उपहार को अपने मित्रों और परिवारों को उपहार में देने की अपील भी की है। और वह स्वयं भी अपने परिवार वालों को क्रिस्टल होम डेकोर पूजा के दिए परंपरागत समान ही ऊपहार में देंगी। उन्होंने कहा,"इस दीपावली पर उन्हें दिव्य शक्ति का आशीर्वाद मिलेगा तो वह मिठाई से भी बढ़कर होगा"
तमाम लोग राजनीति में नेतृत्व की ख्वाहिश से लेकर आगे बढ़ते हैं, लेकिन पुष्प लता सक्सेना ने भाजपा राजनीति में संस्कृत प्रकोष्ठ में कार्य करने की ख्वाहिश जताई और इस पोस्ट के साथ उन्होंने महिला सशक्तता और आत्मनिर्भरता के सपने को सरकार के बल पर नहीं बल्कि खुद अपने बल पर शुरू किया है। पुष्प लता सक्सेना ने इस दीपावली पर गाजियाबाद वालों के लिए दिव्य आशीर्वाद अध्यात्म और पूजा के प्रतिकों को उपहार के लिए प्रस्तुत किया है। पुष्प लता सक्सेना इंदिरापुरम के परिसर में डिवाइन ब्लेसिंग्स पूजा और डेकर से दिव्य आशीर्वाद और आध्यात्मिक प्रतीक वाले उपहारों की शुरुआत की है।
दिव्य शक्ति वाले प्रतीकात्मक उपहार खरीद सकते हैं इंदिरापुरम में
पुष्पलता सक्सेना ने अपने दीपावली के उपहार में दिव्य शक्ति वाले प्रतीकात्मक पूजन के दिए, दीपावली के लिए उत्कृष्ट पारंपरिक कारीगरों के बनाए एक से बढ़कर एक नमूने वाले आध्यात्मिक उपहारों की श्रृंखला प्रस्तुत की है। उन्होंने भाजपा की सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का संयोजक होने के नाते गाजियाबाद वासियों से इस दीपावली पर दिव्य आशीर्वाद वाले प्रतीक चिन्ह अपने मित्रों और परिवार वालों को मिठाई की बजाय उपहार में देने की अपील की है।
कारीगरों की मेहनत और ईश्वर का आशीर्वाद दोनों हैं डिवाइन ब्लेसिंग्स, पूजा और डेकर में
पुष्प लता सक्सेना ने बताया कि तमाम क्रिस्टल ऐसे होते हैं हमारी जिंदगी को बदल कर रख देते हैं और हमारे जीवन में क्रिस्टल और दिव्य शक्ति वाले प्रश्न का बहुत महत्व है। खासतौर पर अगर हम दीपावली पर इन प्रतीकों को अपने परिवार वालों और मित्रों को भेंट करेंगे तो यह भारतीय संस्कृति को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का और एक अच्छा माध्यम मिलेगा और युवाओं का रुझान भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के प्रति होगा। और सकारात्मक के साथ लक्ष्मी जी हमारे घर आएंगी और भारतीय संस्कृति की सांस्कृतिक धरोहर पूजा पाठ अध्यात्म का एक सुंदर माहौल बनेगा।
डिवाइन ब्लेसिंग्स पूजा और देकर में क्या-क्या है उपहार
पुष्प लता सक्सेना ने दिव्य आशीर्वाद वाले उपहार के बारे में बताया कि डिवाइन ब्लेसिंग्स पूजा और डेकर नाम से इंदिरापुरम में हमारे यहाँ पूजा, होम डेकोरेशन, हीलिंग स्टोन और त्योहार संबंधी प्रोडक्टस उपलब्ध हैं। व्हाट्सएप पर फोन के माध्यम से भी इन प्रॉडक्ट्स की बहुत मांग हो रही है और हमने अभी नवरात्रि पर आउटलेट खोला था और इतनी जल्दी इसकी लोकप्रियता होगी सोचा भी नहीं था। कई लोगों का व्यक्तिगत रूप से मैसेज भी प्राप्त हो रहा है।
राजनीति से निकलकर डिवाइन ब्लास्टिंग की तरफ क्यों बढ़ाया कदम
पुष्प लता सक्सेना ने कहा मैं भारतीय जनता पार्टी में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की संयोजिका हूं। क्योंकि मेरा रुझान भारतीय संस्कृति अध्यात्म और डिवाइन ब्लेसिंग्स की तरफ है। क्रिस्टल में भी मेरा बहुत विश्वास है और क्रिस्टल के हीलिंग टच हमारे जीवन को बदलकर रख देते हैं। इसलिए मैंने राजनीति को सोशल मीडिया और लोगों से जुड़ने का माध्यम बनाया है जबकि खुद को एंगेज करने और महिला सशक्त और आर्थिक निर्भरता के लिए मैंने डिवाइन ब्लेसिंग्स पूजा और डेकर को भारतीय संस्कृति की धरोहर बढ़ाने के रूप में अपनी आय का स्रोत भी बनाया है। इस कदम से मैं समझती हूं कि हमारे भारतीय परंपरागत कारीगरों को प्रोत्साहन मिलेगा और राजनीति में रहकर तो हमें भाग दौड़ में उलटे खर्च करना पड़ता है लेकिन घर की आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए कुछ काम जरूरी है। इसलिए मैंने वह काम चुना जिसमें मैं भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के लिए और अपनी आत्मनिर्भरता के लिए दोनों के लिए काम कर सकूं। युवा पीढ़ी दिव्य शक्तियों के साथ भारतीय सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ेगी तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा।
प्रस्तुति मीना कौशिक
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।