Ghaziabad News : राम भक्त हनुमान को लगेगा 11000 किलो के लड्डू का भोग
भारत
चेतना मंच
13 Apr 2022 04:11 PM
Ghaziabad : गाजियाबादः श्री वज्रांगदेव हनुमान जन्मोत्सव में राम भक्त हनुमान को 11000 किलो के लड्डू का भोग लगाया जाएगा। जन्मोत्सव का आयोजन एप्स फाउंडेशन व सहयोगी संस्था लायंस क्लब गाजियाबाद संकल्प द्वारा शनिवार 16 अप्रैल को घंटाघर के रामलीला मैदान में कराया जाएगा। एप्स फाउंडेशन व सहयोगी संस्था लायंस क्लब गाजियाबाद संकल्प एप्स फाउंडेशन के महासचिव अभिषेक कौशिक व विश्व ब्राह्मण संघ के प्रवक्ता बी के शर्मा हनुमान ने बताया कि महोत्सव में 11000 किलो के लड्डू का भोग एक विश्व रिकार्ड होगा जिसे वर्ल्ड रिकार्ड बुक में दर्ज करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम भी आएगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव में सबसे पहले श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर से रामलीला मैदान तक कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें महिलाएं सिर पर कलश रखकर चलेंगी। हनुमान चालीसा के एक लाख पाठ होंगे। उसके बाद 11 हजार किलो के लड्डू का भोग लगेगा और उसका प्रसाद भक्तों में वितरित किया जाएगा। संस्था की अध्यक्ष प्रिया शर्मा, उपाध्यक्ष मोहित शर्मा, रामकुमार माहेश्वरी, कृष्ण कुमार त्यागी, सीमा चौधरी, मीरा चौधरी, रुचि बिंदल, राम गोपाल शुक्ला, पुनीत त्यागी आदि भी मौजूद रहे।