Ghaziabad News: गाजियाबाद के प्रख्यात दूधेश्वर मंदिर में महंत नारायण महाराज ने किया चंद्रयान-3 की सफलता के लिए यज्ञ
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:38 AM
Ghaziabad News मीना कौशिक /गाजियाबाद। विश्व भर में आज भारत के लिए चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न है. चारों तरफ हर जाति धर्म के लोग पूजा पाठ कर , गिरजाघर, चर्च, मस्जिद में चंद्रयान की सफलता के लिए कामना कर रहे हैं। बच्चा हो या बड़ा सभी की निगाहें आज विज्ञान प्रौद्योगी के गौरवान्वित क्षणों में हिंदुस्तान के चंद्रायन-3 की लैंडिंग पर रहेगी। आज गाजियाबाद में भक्ति का केंद्र प्राचीन दूधेश्वर मंदिर में महंत निधि गिरी नारायण महाराज जी द्वारा चंद्रलोक तीन की सफलता के लिए हवन यज्ञ वैदिक मंत्र उच्चारण की पूजा पाठ का कार्यक्रम रखा गया है। महंत गिरी महाराज जी ने कहा कि आज विश्व भर में यह भारत के लिए गौरव का क्षण है कि जब भारत के वैज्ञानिक चंद्रमा पर चंद्रयान तीन उतार कर हिंदुस्तान के स्वर्णिम इतिहास की गाथा लिखेंगे। महंत गिरी महाराज जी ने कहा भगवान शिव ने भी सृष्टि के निर्माण में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के तमाम आदर्श प्रस्तुत किए है। और भगवान शिव ने अपने विज्ञान के जरिए ही जटाओं में गंगा तक को उतार लिया था।
Ghaziabad News
सफलता के स्वर्णिम क्षणों तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक और पूजा विधान
Ghaziabad News
आज हम भगवान शिव का रुद्राभिषेक करके हवन यज्ञ और मंत्र उपचार के साथ सभी मिल बैठकर कामना कर रहे हैं की चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंडिंग करके दुनिया भर में इतिहास रच कर हमारे बच्चों को भी विज्ञान की दुनिया का सबसे बड़ा तोहफा सौंपे। मैनपुरी नारायण महाराज जी ने देशवासियों को चंद्रयान तीन की सफलता से लांच करने के लिए सभी से प्रार्थना करने, दुआ करने के साथ देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस यज्ञ का शुभारंभ आज सुबह 9:00 बजे कर दिया गया था और चंद्रयान-3 की सफलता तक हवन यज्ञ दुआओं और वैदिक मित्रों के उच्चारण के साथ इसी तरह चलता रहेगा।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।