Ghaziabad News :महाराजा अग्रसेन जन कल्याण सेवा ट्रस्ट व परमार्थ समिति ने सपना का सपना किया पूरा
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:05 AM
Ghaziabad: गाजियाबादः महाराजा अग्रसेन जन कल्याण सेवा ट्रस्ट (Maharaja Agrasen Jan Kalyan Seva Trust) व परमार्थ समिति(Parmarth Samiti) की ओर से जरूरतमंद बेटी का विवह कराया गया। विवाह समारोह कविनगर स्थित अग्रसेन वाटिका में हुआ। ट्रस्ट के संस्थापक संदीप सिंघल व समिति के चेयरमैन वी के अग्रवाल ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि सपना के पिता नहीं हैं और मां आर्थिक तंगी से जूझ रही है, जिससे उसका विवाह नहीं हो पा रहा है। इस पर महाराजा अग्रसेन जन कल्याण सेवा ट्रस्ट व परमार्थ समिति ने उसका विवाह कराने व उसका पूरा खर्चा उठाने का निर्णय लिया। सोमवार को सपना का विवाह मेरठ निवासी बादल के साथ पूरे रीति-रिवाज के साथ कराया गया और सभी आवश्यक उपहार दिए गए। सपना व बादल को आशीर्वाद देने के लिए बडी संख्या में शहर के लोग पहुंचे। संदीप सिंघल व वी के अग्रवाल ने बताया कि आगे भी जरूरतमंद बेटियों का विवाह कराया जाएगा। इसके लिए कोई भी जरूरतमंद संपर्क कर सकता है। परमार्थ समिति के उपाध्यक्ष बी के शर्मा हनुमान, डॉ राजेश गुप्ता, प्रदीप सिंघल, राजीव गुप्ता, हरीश मोहन गर्ग, वीरेंद्र सारस्वत, डॉ नीरज गर्ग, राधेश्याम कौशिक, महेंद्र कौशिक आदि भी मौजूद रहे।