Ghaziabad News : रक्तदान के प्रति मनोज गौर ने लोगों को किया प्रेरित
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:01 AM
Ghaziabad: ग़ाजिय़ाबाद। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (Yashoda Super Specialty Hospital) , कौशाम्बी में गौर संस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज गौर ने स्वैक्षिक रक्दान किया। वह पिछले 26 वर्षों से लगातार साल में दो बार जरूरतमंदों के लिए स्वैक्षिक रक्तदान कर रहे हैं। रक्दान करने के बाद मनोज गौर ने बताया कि वह इसलिए रक्तदान करते हैं ताकि लोगों में रक्तदान को लेकर भावना जगे तथा रक्तदान करने के लिए और भी लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को प्रत्येक 6 महीने में रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंद लोगों की जान बचती भी है। साथ ही रक्तदाता को शारीरिक दृष्टिकोण से भी काफी फायदा होता है।
यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल के प्रबंध निदेशक व वरिष्ठï समाजसेवी डॉ. पी.एन. अरोड़ा ने मनोज गौर का रक्तदान करने पर आभार जताया और कहा कि दान दिये गये रक्त का इस्तेमाल गंभीर रुप से रक्त की कमी से जूझ रही महिला, बच्चे, दुर्घटना के दौरान अत्यधिक खून बह जाने के बाद पीडि़त को, सर्जिकल मरीज को, कैंसर पीडि़त को, थैलेस्सेमिया मरीज को, हिमोफिलीया से पीडि़त लोग, लाल खून की कोशिका की कमी, खून की गड़बड़ी, खून का थक्के की गड़बड़ी से जूझ रहे लोगों को दिया जाता है।