Ghaziabad News कॉलेज की मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
28 Sep 2023 08:51 PM
Ghaziabad News गाजियाबाद, मीना कौशिक। राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज का 29 वां वार्षिकोत्सव व पुरस्कार समारोह आज मनाया गया। इस समारोह में आज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त कुलपति प्रो डा. वाई एस विमला द्वारा कॉलेज की मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ एस विमला ने कहा, चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज जरूरतमंद बेटियों को शिक्षा दिलाने की क्षेत्र में अग्रणी कार्य कर रहा है और जरूरतमंदों को ₹10 में भरपेट चमेली मील भोजन कराने की योजना भी प्रसंशनीय कार्य है। यह विचार डॉक्टर वाई एस विमला ने मेधावी छात्रों के पुरस्कार सम्मान समारोह के अवसर पर व्यक्त किए। कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ नीतू चावला के नेतृत्व में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की रही मौजूदगी
Ghaziabad News
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त कुलपति प्रो डा. वाई एस विमला, पूर्व प्रधान आर्थिक सलाहकार वी एस सुब्बाराव, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव धीरेंद्र कुमार व पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ राजीव गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे। कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक कृष्णवीर सिंह सिरोही ने बताया कि कॉलेज में 14 कोर्स संचालित हैं और सभी कोर्स में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाली छात्राओं को समारोह में छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। 14 छात्राओं को नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
₹10 में भरपेट चमेली मील योजना से बनी उत्तर प्रदेश में खास पहचान
शुक्रवार को कॉलेज में फेयरवेल पार्टी का आयोजन भी किया जाएगा। कॉलेज की सचिव गीता मल्होत्रा ने बताया कि कोई भी बेटी बिना शिक्षा के ना रहे, इस उददेश्य से उनके पिता कृष्णलाल चड्ढा ने उनकी मां राम चमेली चड्ढा की स्मृति में बेटी पढाओ और बेटी को उन्नत शिक्षा देकर समर्थ बनाओ के सपने को साकार करने के लिए वर्ष 1994 में इस कॉलेज की स्थापना की थी। आज यह कॉलेज पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखता है।
जरूरतमंद बेटियों को शिक्षित करने के मामले में यह कॉलेज सबसे आगे है। अन्य सामाजिक कार्य भी कॉलेज की ओर से किए जा रहे हैं। चमेली मील योजना के तहत 10 रुपये में जरूरतमंदों को रोजाना भरपेट भोजन कराया जा रहा है। कॉलेज की रजिस्ट्रार शशि खन्ना के साथ स्टाफ आदि भी मौजूद रहीं।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।