Ghaziabad News : राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यपने शहीद बॉबी चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:15 AM
गाजियाबादः उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने शहीद बॉबी चौधरी के भिक्कनपुर स्थित निवास पहुंचे। उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद बॉबी चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की व उनके परिजनों को शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि बॉबी एक जांबाज और बहादुर सिपाही थे। उन्होंने अपना देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। बॉबी चौधरी जैसे देश के सच्चे वीर सपूतों के कारण ही देश सुरक्षित है और हम अपने अपने घरों में सुरक्षित हैं। देश की एकता व अखंडता को मजबूत बनाकर व उनके सपनों के देश का निर्माण करके ही ही देश के शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। उन्होंने उनके परिवार को आश्वस्त किया कि दुख की इस घडी में हर देशवासी उनके साथ खडा है। प्रदेश सरकार व उनके द्वारा जो भी हरसंभव मदद होगी वह, परिवार को दी जाएगी।