<span style="color: #4c83f5;">Ghaziabad News : </span> मेटल फैक्ट्री में बदमाशों ने डाली डकैती
Miscreants commit robbery in metal factory
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 06:14 PM
Ghaziabad News : गाजियाबाद । विजयनगर थाना क्षेत्र के साउथ साइड इंडस्ट्रियल एरिया में रात बदमाशों ने एक मेटल फैक्ट्री में डकैती डाली। सिक्योरिटी गार्ड और एक कर्मचारी को गन पॉइंट पर बंधक बनाकर करीब 40 लाख रुपए कीमत का तांबे का तार व लैड लूटकर ले गए। संभवत: बदमाश अपने साथ ट्रक जैसा कोई बड़ा वाहन लेकर आए थे, जिसमें वे ये माल भरकर ले गए हैं। स्क्क सिटी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। वारदात के खुलासे के लिए पांच पुलिस टीमें बनाई हैं।
Ghaziabad News :
इंडस्ट्रियल एरिया की साउथ साइड में गुप्ता मेटल वर्क्स है। इसके मालिक अनूप गुप्ता हैं। उनके अनुसार, डकैती की ये वारदात गुरुवार रात करीब 3 बजे हुई। कुछ बदमाश उनकी फैक्ट्री पर आ धमके। रात के वक्त एक सिक्योरिटी गार्ड और एक कर्मचारी मौजूद था। कल रात गार्ड की तबियत खराब थी, इसलिए अपनी हेल्प के लिए उसने कर्मचारी को बुला लिया था। बदमाशों ने फैक्ट्री पर पहुंचते ही दोनों लोगों को गन पॉइंट पर लेकर बंधक बना लिया। उनके हाथ-पैर रस्सी से बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया।
अनूप गुप्ता के अनुसार, बदमाश करीब 5500 किलो तांबा और एक हजार किलो लैड लूटकर ले गए। बाजार भाव के हिसाब से इसकी अनुमानित कीमत करीब 40-42 लाख रुपए है। फैक्ट्री मालिक का मानना है कि बदमाशों की संख्या करीब 10-12 रही होगी और वे किसी ट्रक से आए होंगे।
यूपी-112 पर नहीं लगी कॉल
फैक्ट्री मालिक ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे उन्हें डकैती की खबर मिली। वे तुरंत फैक्ट्री पर आए। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर कॉल की, लेकिन कॉल नहीं मिली। इसके बाद स्स्क्क आवास पर फोन करके घटना की सूचना दी। तब थाने की पुलिस और एसपी सिटी मौके पर आए। स्क्क सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा, 24 नवंबर की रात करीब ढाई-तीन बजे विजयनगर इंडस्ट्रियल एरिया की गुप्ता मेटल फैक्ट्री में 3-4 बदमाश आए और गार्ड को बंधक बनाकर सामान लूटकर ले गए हैं। इस घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें बना दी गई हैं। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा
[video width="640" height="352" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2022/11/VID-20221125-WA0000.mp4"][/video]