नगर आयुक्त ने कहा : जनता को सुरक्षित बनाने वाली परियोजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Ghaziabad News
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:14 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:14 AM
Ghaziabad News गाजियाबाद। नगर निगम आयुक्त विक्रमादित्य ने गाजियाबाद को सेफ सिटी बनाने के लिए रफ्तार तेज कर दी है और विक्रमादित्य सिंह मलिक ने गाजियाबाद को सेफ सिटी बनाने और जनता के लिए सुरक्षा प्रदान करने के लिए बैठक आयोजित करके संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सेफ सिटी बनाने में सीसीटीवी इंटीग्रेशन योजना पर विस्तार से चर्चा की। और परियोजना को जनहित में जल्दी लागू किया जाए। इस बारे में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पब्लिक स्थान पर पेट्रोल पंप, मॉल सड़क, स्कूल, पार्क, मॉल आदि के बाहर तमाम सीमाओं पर लगे सीसीटीवी कैमरा को सुरक्षा नियंत्रण कमांड से जोड़ा जाएगा। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में गाजियाबाद सेफ सिटी बनाने हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
1500 सीसी टीवी कैमरा की निगरानी सुरक्षा कंट्रोल से जुड़ेगी
बैठक में निगम की सीमा के अंतर्गत लगे 1500 सीसीटीवी कैमरा को इंटीग्रेशन के कार्य हेतु टेंडर करने के लिए निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने कहा कि परियोजना में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए और नियम अनुसार कार्यवाही को तेजी से आगे बढ़ाई जाए। श्री विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद को सेफ सिटी बनाने के लिए कार्य योजना बनाई गई है और इसमें तेज रफ्तार लाने के लिए निर्देश दिए गए हैं और इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Ghaziabad News in hindi
समीक्षा बैठक में भागीदारी
बैठक में एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट सेकंड निखिल चक्रवर्ती, एसीपी ट्रैफिक रितेश त्रिपाठी, निगम के मुख्य अभियंता निर्माण एन के चौधरी, लेखाधिकारी डॉ गीता, आईटी से मुबारक, विद्युत विभाग व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे।
पब्लिक स्थान पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरा को कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा। निजी प्रतिष्ठानों, घरों, बैंक, हॉस्पिटल, पेट्रोल पम्प, पार्क, मॉल, स्कूल, सरकारी विभागों इत्यादि में लगे सीसीटीवी कैमरों को इंटीग्रेटेड कमांड ऐंड कण्ट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से जोड़ने का कार्य करेगी।
प्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।