Ghaziabad News : संस्कार भारती का नटराज पूजन व काव्य समारोह सम्पन्न
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 11:20 PM
Ghaziabad: गजियाबाद। संस्कार भारती द्वारा गुरू पूर्णिमा के अवसर पर दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर में नटराज पूजन तथा काव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिन्दी के विद्वान तथा महाकाव्यों के रचियता डा0 हरिनाथ मिश्र ने शिरकत की तथा अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष डा0 वीणा मित्तल ने की।
दिल्ली के वरिष्ठ गीतकार ओंकार त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि, प्रांतीय महामंत्री डॉ सुधाकर आशावादी तथा प्रांतीय सह प्रचार प्रमुख अमित मित्तल ने संस्कार भारती के पर्व विधाओं पर प्रकाश डाला। नटराज पूजन के अवसर पर ख्याति प्राप्त संगीतकार, उत्तर प्रदेश संगीत एवं नाट्य अकादमी के सदस्य पण्डित हरिदत्त शर्मा को शॉल, प्रतीक चिन्ह देकर कला गुरु सम्मान से अलंकृत किया गया। संस्कार भारती के सदस्यों की व्यक्तिगत उपलब्धियों के कारण डॉ जय प्रकाश मिश्र, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी , राजेन्द्र प्रसाद बंसल को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।
काव्य समारोह में डॉ तारा गुप्ता, देवेन्द्र शर्मा देव, गार्गी कौशिक,जगदीश मीणा, ब्रजनन्दन पचौरी, भूपेंद्र त्यागी मित्र,मीरा कुमार मीरू, प्रतिभा प्रीत, दीपक मिश्रा, जे सी वर्मा ,डॉ अनिल वशिष्ठ, सन्ध्या सेठ,डॉ मेजर प्राची गर्ग,सीमा पटेल,गोपाल गुंजन,अंजना शर्मा, डॉ आरती बंसल, सुशील द्विवेदी, कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, मीनू त्रिपाठी, मंजू विश्नोई गुप्ता,आदि कवियों ने बेहतरीन काव्यपाठ किया।
इस अवसर पर संस्कार भारती के जिला मंत्री हेमन्त वाजपेयी, जिला उपाध्यक्ष द्वय अतुल प्रकाश भटनागर, आलोक कुमार का उल्लेखनीय योगदान रहा।कार्यक्रम का संचालन विभाग संयोजक डॉ राजीव पाण्डेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष डॉ वीणा मित्तल ने किया।