Ghaziabad News : एनएलसीसी ने एचपीसीसी को 13 रन से हराया
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 01:18 AM
Ghaziabad: गाजियाबादः एनएलसीसी ने रेड एप्पल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच मे एचपीसीसी को 13 रन से हरा दिया। एनएलसीसी सेे एचपीसीसी को जीत के लिए 176 रन मिला था, जिसके जवाब में एचपीसीसी 162 रन ही बना सकी। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व निर्धारित 22 ओवर में नौ विकेट पर 175 रन का स्कोर खडा किया। विक्रांत कौशल ने 52 रन की पारी खेली। निशांत ने 23 रन व सुशील जैन ने नाबाद 15 रन का योगदान दिया। क्रिक चौहान व अमित ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एचपीसीसी की टीम 21.3 ओवर में 162 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान पूरन रैना ने सबसे अधिक 39 रन बनाए। अमित ने 29 रन व कपिल चौधरी ने 19 रन का योगदान दिया। सुशील जैन, तरूण व कैलविन कुशाग्र जैन ने दो-दो विकेट लिए। नाबाद 15 रन बनाने व दो विकेट लेने वाले सुशील जैन मैन को ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।