Ghaziabad News : सुंदरदीप इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ ओरियन्टेशन प्रोग्राम
Orientation program held at Sundardeep Engineering College
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:31 AM
Ghaziabad News : गाजियाबाद : डासना स्थित सुंदरदीप इंजीनियरिंग कालेज द्वारा नए छात्र-छात्राओं के लिए ओरियन्टेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रोग्राम में बीटेक, एमबीए व एमसीए के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रोग्राम में छात्र-छात्रओं को कॉलेज की शिक्षण पद्वति व उपलब्धियों की जानकारी दी गई। प्रोग्राम का उदघाटन कॉलेज के शैक्षणिक अध्यक्ष डॉ राकेश शर्मा ने किया। सुंदरदीप ग्रुप के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल व उपाध्यक्ष अखिल अग्रवाल ने सभी नए छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि सफलता का कोई शार्ट कट नहीं होता है। मेहनत व लगन के बल पर ही सफलता प्राप्त की जा सकती है व अपने अपने लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। निदेशक निखिल कुमार निगम ने सुंदरदीप ग्रुप की उपलब्धियों से अवगत कराया। संचालन डॉ. सीमा मान, डॉ. दीपा कंवर, डॉ. अमित पवार व शिखा गुप्ता ने किया।