प्रदूषण पर हाहाकार : दीपावली पर बीएस-3 और बीएस-4 पाबंदी से यात्रियों को परेशानी
Ghaziabad News
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:16 AM
Ghaziabad News दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण की खराब स्थिति को देखते हुए बीएस-3 और बीएस-4 पाबंदी लगाई गई थी। लेकिन दीपावली के त्योहार पर बीएस-3 और बीएस-4 सहयात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। और जिन लोगों ने बीएस-3 और बीएस-4 की ऑनलाइन बुकिंग की थी अब उनके टिकट कैंसिल किये जा रहे हैं। जिन्होंने बीएस 3 और बीएस 4 के लिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग की थी उनके टिकट कैंसिल किया जा रहे हैं।
पाबंदी का असर यात्रियों पर पड़ा
ऐसे में राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट और दिल्ली एनसीआर के आनंद विहार इलाके में बीएस-3 और बीएस-4 की पाबंदी का असर दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों पर पड़ा है और यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के मुताबिक हालांकि यात्रियों की सुविधा लिए बीएस-6 चलाई गई है। लेकिन जिन लोगों ने ऑनलाइन टिकट बुक कर दिया था उन लोगों को टिकट बुक करने में सुविधा हो रही है। और दीपावली के त्योहार पर बीएस-3 और बीएस-4 पर लगी पाबंदी से फिलहाल यात्रियों की मुश्किले बढ़ गई हैं।
दीपावली के त्योहार पर क्षेत्रीय प्रबंधन ने किया था अनुरोध
आनंद विहार के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने त्योहार पर बी एस-3 और बीएस-4 बसों के संचालन के लिए अनुरोध किया था। मगर प्रदूषण की खतरनाक स्थिति को देखते हुए संचालन की स्वीकृति नहीं मिल सकी और इसलिए यात्रियों को सुविधा से बचने के लिए फिलहाल बीएस 6का संचालन किया गया है।
Ghaziabad News in hindi
खतरनाक प्रदूषण से नियंत्रण के लिए बीएस-3 और बीएस-4 पाबंदी
गौरतलब है दिल्ली एनसीआर में राजधानी दिल्ली और गाजियाबाद में प्रशासन द्वारा बीएस-3 और बीएस-4 पर पाबंदी प्रदूषण के खतरनाक गुणवत्ता को देखते हुए बीएस-3 और बीएस-4 पाबंदी लगाई गई थी। और यातायात उच्च अधिकारियों ने गाजियाबाद में ट्रांसपोर्टर के मालिक से बैठक करके सभी को प्रदूषण के खतरनाक स्थिति को देखते हुए अपील की थी कि वह बीएस-3 और बीएस-4 पाबंदी ना लगाएं और इसमें पूरा सहयोग करें। और राजधानी दिल्ली के प्रशासन के द्वारा भी खतरनाक प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए ही यह फैसला लिया गया था।
यात्री है परेशान
बीएस-3 और बीएस-4 पाबंदी त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए मुश्किल बन गई है। और उनके टिकट कैंसिल हो रहे हैं। जिन लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग की थी उनके पैसे वापस किए जा रहे हैं।
प्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।