
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में थाना लोनी क्षेत्र के ट्रोनिका सिटी के पास शुक्रवार की सुबह एक बस पलट गई। इस हादसे में बस में सवार स्कूली बच्चों, ड्राइवर व हेल्पर को चोट आई है। यह हादसा बस का एक पहिया अचानक गड्ढे में आ जाने के कारण हुआ।
थाना लोनी क्षेत्र के ट्रोनिका सिटी में आज सुबह एक बस पलटने की जानकारी पुलिस को मिली। डीपीडब्लूएस स्कूल सुभानपुर, बागपत की बस कुछ स्कूली बच्चों को लेकर आ रही थी कि मीरपुर हिन्दू की तरफ बस का एक पहिया अचानक से गड्ढे में धंस गया, जिस कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
एसीपी लोनी ने बताया कि इस हादसे में पांच बच्चों, ड्राइवर व हेल्पर को चोट आई है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। बस पलटने की जानकारी मिलने के बाद बच्चों के कुछ परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। Ghaziabad