गाजियाबाद के बजरिया इलाके के होटलों में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा एक्शन
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 04:59 AM
Ghaziabad News : गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरिया इलाके मे बृहस्पतिवार को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया। सेक्स रैकेट की सूचना पर गाजियाबाद पुलिस ने यह बड़ा एक्शन लिया है। गाजियाबाद पुलिस ने यहां लगभग चार होटलों में रेड डाली। जहां से 9 पुरुष व 9 महिलाएं को पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इन्हें हिरासत में ले लिया गया है इसके अलावा गाजियाबाद पुलिस ने इलाके के कई और होटलों को भी चिन्हित किया है।
इलाके के होटलों में पुलिस का छापा
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरिया चौकी इलाके में चल रहे कुछ होटलों में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने व्यापक तैयारी के साथ महिला कांस्टेबल को लेकर बजरिया इलाके के होटलों में छापे डालें। इस दौरान गाजियाबाद पुलिस ने चार होटलों में रेड की जहां से कुल 18 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें 9 पुरुष व 9 महिलाएं शामिल हैं पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह लोग गाजियाबाद के ही रहने वाले हैं इन्हें हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया है।
[video width="848" height="480" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Video-2024-09-26-at-3.54.26-PM.mp4"][/video]
होटल मालिकों पर भी होगा एक्शन
गाजियाबाद के पुलिस अधिकारी ने बताया कि, गाजियाबाद पुलिस ने कुछ और होटलों को भी चिन्हित किया है जिन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि, जिन होटलों से कपल आपत्तिजनक स्थिति में मिले हैं उन होटलों के मालिकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक चार होटल में ही जांच की गई है और कुछ होटलों को भी चिन्हित किया गया है जिन पर जल्द रेड डाली जाएगी। Ghaziabad News