Ghaziabad News : रिश्वत न देने पर पुलिसकर्मी ने किया तांडव, दुकानदार को बेहोश होने तक पीटा
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:35 AM
Ghaziabad News : गाजियाबाद पुलिस कमिशनरेट के पुलिस कर्मी की एक हरकत ने पूरे महकमे की कार्येशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है । महज 500 रुपए की रिश्वत न देने पर पुलिस कर्मी ने ऐसा तांडव मचाया कि एक दुकानदार उसकी पिटाई से बेहोश हो गया । पांच सौ रुपये रिश्वत नहीं देने पर पुलिसकर्मियों द्वारा दुकानदार से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना ईदगाह कालोनी की है। आरोपित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर व्यापारियों ने मुरादनगर थाने पर जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ईदगाह कालोनी में मंगलवार को पैठ लगाई जाती है। यहां तमाम सामान की छोटी बड़ी दुकानें लगती हैं। सुबह करीब दस बजे दुकानदार याकुब दुकान पर थे।
पुलिसकर्मी ने मांगी 500 रुपये की रिश्वत
इसी बीच कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और याकूब से पांच सौ रुपये मांगने लगे। याकूब ने आर्थिक स्थिति खराब बताते हुए रुपये देने से मना किया तो पुलिसकर्मी भड़क गए। याकूब से मारपीट करते हुए दुकान हटाने को कहने लगे और कहा अगर दुकान लगानी है तो रुपये देने पड़ेंगे।
पिटाई से बेहोश हो गया याकूब , देखें पिटाई का विडियो
https://twitter.com/i/status/1681582429352656897
आरोप है कि एक सिपाही ने याकुब को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। आसपास के दुकानदारों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद व्यापारी मुरादनगर थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। व्यापारियों का कहना है कि आरोपित पुलिसकर्मी चामुंडा चौकी पर तैनात हैं। उधर, पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो मंगलवार दोपहर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गई।