
सार Ghaziabad News : अहीर, जाट, गुर्जर तथा राजपूत समाज को जोडक़र एक नया सामाजिक संगठन बनाया गया है। इस संगठन का नाम है अजगर (अहीर अ +, जाट ज + गुर्जर ग़ + राजपूत- र) रखा गया है। इस संगठन का राष्ट्रीय संयोजक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता राधाचरण भाटी को बनाया गया है।
विस्तार
GhaziabadNews : नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अहीर, जाट, गुर्जर तथा राजपूत समाज की एक बैठक गाजियाबाद में हुई। इस बैठक में अनेक फैसले लिए गए। एक अहम फैसला यह हुआ कि "अजगर" नाम से नया समाज निर्मित किया जाएगा। इस समाज के निर्माण के लिए 31 सदस्यों की कमेटी काम करेगी।
पश्चिमी प्रदेश निर्माण मोर्चा के महासचिव कर्नल सुधीर चौधरी ने चेतना मंच को बताया कि रविवार को अजगर समाज सद्भाव सम्मेलन का आयोजन गाजियाबाद में किया गया। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्षीय मंडल के एस.के. वर्मा, हरीश चन्द्र भाटी, रामदेव रावल, वीरपाल यादव द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि अजगर सद्भाव सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव, सांस्कृतिक एवं वैवाहिक सम्बन्धों को प्रोत्साहित करना, स्वास्थ्य एवं खेलों को प्रोत्साहन देना, उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन देना, दहेज, फिजूल खर्ची एवं नशा मुक्ति आन्दोलन चलाना, जय जवान जय किसान के हितों की सुरक्षा, व्यापार, उद्योग व प्रशासनिक क्षेत्र में सहयोग करना, पश्चिम उत्तर प्रदेश राज्य का निर्माण, आर्थिक एवं राजनैतिक हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
अजगर सद्भाव सक्सेलन के उपरोक्त उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए स्वागत भाषण देवेन्द्र खटाना ने दिया और लोगों से अपील की कि लोग केवल उद्देश्यों पर अपने सुझाव दें और किस तरह से अजगर समाज राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट किया जाये यह भी बताएं।
सम्मेलन में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। जिसमें डॉ के.एस.राणा, (कुलपति मेवाड विश्वविद्यालय), राधाचरण भाटी (अध्यक्ष गुर्जर सम्राट मिहिर भोज विद्या महासभा), सत्यपाल सिंह यादव एडवोकेट, कर्नल सुधीर चौधरी, देवेन्द्र यादव, आनन्द चौधरी (पूर्व पार्षद), ओमवीर (आईपीएस), एस.के. वर्मा (आईएएस), वीकेपंवार (आईएएस), डॉ. वी.एस.चौहान, हरीशचन्द भाटी (पूर्व मंत्री), सेलकराम भाटी, सोलन नागर, अमृता सिंह, निशा कुमारी, सतपाल नेताजी, वीरपाल यादव, सतीश गुलिया, हंसबीर सिंह, प्रमेन्द्र भाटी (एडवोकेट), रामदेव रावल, दिलशाद प्रमुख, डा. कुलदीप मलिक, उदयवीर सिंह, परमेन्द्र आर्य आदि शामिल रहे।
बैठक में राधाचरण भाटी को अजगर समाज संयोजक मनोनीत किया और अग्रिम कार्यवाही के लिए 31 सदस्यों की उच्च स्तरीय कमेटी का गठन भी किया गया। Ghaziabad News