Ghaziabad News : राजस्थान समाज गज़ियाबाद 1974 ने चारा दान किया
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:07 PM
Ghaziabad: गाजियाबादः राजस्थान समाज गज़ियाबाद 1974 ने अब गौ माता की सेवा करने का बीडा भी उठाया है। अभियान के तहत गौशालाओं को चारा दान दिया जा रहा है। पहले चरण में श्रीकृष्ण गौशाला कैलाश नगर को चारा दान किया गया। संस्था की अध्यक्ष बबीता गुटगुटिया ने बताया कि हिंदू धर्म में गाय को माता कहा गया है। गाय का महत्व विज्ञान ने भी माना है और वैज्ञानिकों ने भी गाय के दूध को अमृत तुल्य माना है। इसके बाद भी आज गाय को दर-दर भटकना पड रहा है। इसी के चलते संस्था गौ माता की सेवा करने के साथ लोगों को जागरूक करने का अभियान चला रही है। अभियान के तहत संस्था की पदाधिकारी कैलाश नगर स्थित श्रीकृष्ण गौशाला पहुंची और गायों की सेवा करने के साथ उनके लिए चारा भी दान किया। सुशीला गुटगुटिया, मंजू श्री लड़िया, पारिशा अग्रवाल, नूतन बंसल एवं रचना झवर आदि भी मौजूद थीं।