Ghaziabad news : किराए पर ली दुकान और ज्वैलरी शॉप में लगा दी सेंध
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:24 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:24 AM
गाजियाबाद (चेतना मंच)। थाना साहिबाबाद क्षेत्र के शालीमार गॉर्डन में अज्ञात बदमाशों ने एक ज्वैलरी शॉप में सेंध लगाकर लाखों रूपए के जेवरात व डेढ़ लाख रूपए चोरी कर लिए। बदमाशों ने कुछ दिनों पूर्व पड़ोस में एक दुकान किराए पर ली थी जिसके जरिए उन्होंने ज्वैलरी शॉप में सेंध लगाई।
थाना साहिबाबद एसएचओ नगेन्द्र चौबे ने बताया कि बी-179 में सौरभ वर्मा की लीला ज्वैलरी शॉप है। एक हफ्ते पूर्व कुछ लोगों ने ज्वैलरी शॉप के पास ही एक दुकान किराये पर ली थी। रात उन्होंने दुकान के मालिक से चाबी ली और पड़ोस में स्थित ज्वैलरी शॉप में दीवार तोडक़र घुस गए। बदमाशों ने गैस कटर से दो तिजोरियों को काटा और लगभग 32 लाख का गोल्ड और डेढ़ लाख रूपए कैस लेकर फरार हो गए।
सूचना पर एसएसपी पवन कुमार, एसपी सिटी सहित कई पुलिस अधिकारी जांच के लिए पहुंचे हैं।