Ghaziabad News : एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रदर्शनी में रोजबैल पब्लिक स्कूल बना विजेता
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:42 PM
Ghaziabad : गाजियाबादः राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विजयनगर में शनिवार को प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। प्रदर्शनी एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सहभागी राज्य अरुणाचल प्रदेश एवं मेघालय में पाए जाने वाले पौधों पर लगाई गई थी। प्रदर्शनी में विजय नगर क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया, जिनमें रोजबेल पब्लिक स्कूल की टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विजयनगर व तीसरे स्थान पर ब्लूम पब्लिक स्कूल की टीम रही। प्रतियोगिता में 19 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विजय नगर की शिक्षिका चंदा जोशी एवं रोजबेल पब्लिक स्कूल के शिक्षक अमित कुमार गुप्ता शामिल थे। प्रदर्शनी में पहला स्थान प्राप्त करने वाले रोजबैल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को साकमवार को स्कूल के चेयरमैन जोगेंद्र सिंह, निदेशक बलप्रीत सिंह व प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने सम्मानित किया।