Ghaziabad News गाजियाबाद। गाजियाबाद थाना लोनी बॉर्डर पुलिस कमिश्नर और 6 टीमों ने 6 नवंबर को कैशियर से 4:30 लाख रुपये लूटे जाने की घटना का पर्दाफाश किया है। और पुलिस ने इस मामले में लूट करने वाले सात शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे में एक लाख 60 हजार रुपये नकद, लूट में प्रयोग की हुई मोटर साइकिल, दो अवैध तमंचे व चार जिंदा कारतूस और दो अन्य चोरी की साइकिल बरामद की है।
कलेक्शन लेकर आते समय कैशियर से लूटी थी रकम
गाजियाबाद ग्रामीण केडीसीपी ने बताया कि 6 नवंबर को महेंद्र यादव वादी द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की गई थी जिसमें संतोष बिहार इंद्रपुरी से कैशियर कलेक्शन लेकर आ रहा था और रास्ते में लुटेरों ने उनसे 4:30 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से टीम गठित करके जांच शुरू कर दी। थी। डीपी ग्रामीण गाजियाबाद ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि इस बाबत 11 नवंबर को एक शातिर बदमाश गिरफ्तार किया गया था और 6 बदमाशों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। टोटल 7 बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं।
Ghaziabad News in hindi
बदमाशों से रकम व अन्य सामान बरामद
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 160000 कैश नगद बरामद किए हैं और जो उन्होंने लूट में बाइक प्रयोग की थी उसके अलावा दो अन्य चोरी की बाइक, चार जिंदा कारतूस दो तमंचे और एक खोखा बरामद किया है। सातों गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी ने बताया कि पहले एक बदमाश को 11 नवंबर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था और बाकी को उसकी निशानदेही पर 14 नवंबर को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि बदमाशों में मुख्य नाम यश करण, मयंक सचिन, करण और बाबा कुणाल, गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रस्तुति मीना कौशिक