Ghaziabad News : सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में जन्माष्टमी पर्व पर रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:14 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:14 AM
Ghaziabad : गाजियाबादः मेरठ रोड स्थित सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल मेरठ रोड जन्माष्टमी पर्व पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से जहां भगवान की विभिन्न लीलाओं को दर्शाया, वहीं गीता का संदेश भी दिया। स्कूल की डायरेक्टर विभा रावत व प्रधानाचार्य रत्ना त्यागी ने सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के दिन ही भगवान कृष्ण ने द्वापर युग में अधर्म के नाश व धर्म की रक्षा के लिए पृथ्वी पर अवतार लिया था। उन्होंने बचपन में ही अनेक राक्षसों का वध कर हमें अन्याय व अधर्म से मुकाबला कर उस पर विजय पाने की सीख दी। बच्चों ने भगवान की बाल लीलाओं पर आधारित नाटक भी प्रस्तुत किया। साथ ही सभी को मिश्री का प्रसाद वितरित किया।