वैशाली मेट्रो स्टेशन की दूसरी मंजिल से कपड़ा व्यापारी ने लगाई छलांग, हुई मौत
Ghaziabad News
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 04:30 AM
गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना अंतर्गत वैशाली मेट्रो स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हुआ। 55 वर्षीय कपड़ा व्यापारी की वैशाली मेट्रो स्टेशन की दूसरी मंजिल से कूदने पर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक स्टेशन परिसर में अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब व्यापारी द्वारा दूसरे मंजिल से कूद कर आत्महत्या की घटना घटी। आत्महत्या का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यक्ति को लहूलुहान पाया
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को जब घटना की जानकारी दी गई तो उन्होंने आकर लहूलुहान 55 वर्षीय व्यक्ति को मेट्रो स्टेशन के नीचे गिरा हुआ लहूलुहान पाया। पुलिस के मुताबिक मेट्रो वैशाली मेट्रो स्टेशन की दूसरी मंजिल की साइड वॉल से कूद कर आत्महत्या की। लेकिन वहां से कोई आत्महत्या का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
Ghaziabad News in hindi
दोपहर 3:00 बजे के करीब हुआ हादसा
शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे के करीब साइड वॉल पर पहुंचा व्यापारी और यात्री कुछ समझ पाते इससे पहले उसने नीचे छलांग लगा दी। अफरा तफरी के साथ सभी यात्री और भीड़ वहां जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच में उसके पास से जो मोबाइल पाया , उससे व्यक्ति की पहचान कपड़ा व्यापारी मुकेश जैन के रूप में हुई है, जो मेरठ का रहने वाला था। मोबाइल के नंबरों पर फोन करने के बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति की पहचान का प्रयास किया, फोन नंबरों से पता लगा व्यक्ति पीएल शर्मा रोड मेरठ का निवासी है। पुलिस की जानकारी के अनुसार उक्त कपड़ा व्यापारी को जिला अस्पताल ले जाया गया, उसके सर में गंभीर चोट लगी थी और अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल गाजियाबाद में डॉक्टर ने जांच के दौरान व्यापारी मुकेश जैन को मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज में उसे इधर-उधर डोलते और बेचैन सा देखा गया
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर यह भी जानकारी में आया है कि वह व्यक्ति बेचैनी के साथ कभी इधर-उधर टहल रहा था, कभी बैठ रहा था और ढाई से तीन के बाद में वह मेट्रो स्टेशन की साइड वॉल पर चला गया। और जब उक्त व्यक्ति ने नीचे छलांग लगाई तो वहां हड़कंप मच गया और तब पुलिस को बुलाया गया।
मामले की छानबीन में पुलिस जुटी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है हालांकि पीड़ित की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। अगली कार्रवाई पीड़ित पक्ष की शिकायत पर की जाएगी।
प्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।